
*ग्राम पंचायत छेरका बांधा के आश्रित गांव नयापारा में तूफान से एक किसान के घर का पूरा छप्पर उड़ा*
करगी रोड संवाददाता@
कोटा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत छेरकाबांधा के नयापारा में चक्रवाती तूफ़ान “बिपरजाय ” के तेज आंधी से घर का छप्पर उडा़।
करगीरोड ( कोटा) कोटा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत छेरकाबांधा के नयापारा में गंभीर चक्रवाती तूफ़ान “बिपरजाय ” के चलते अमीनुद्दीन खान किसान के मकान का ऊपरी छप्पर एलबेसटर सीट एवं खपरा सहित तेज आंधी तूफान में उड़ गया, चक्रवाती तूफान आने से बहुत तेज आंधी तूफान से मकान में रखें बहुत जरूरी समान भी तेज़ बारिश होने की वजह से नुकसान पहुंचा, वहीं चक्रवाती तूफान का कहर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा जनपद पंचायत ग्राम पंचायत छेरकाबांधा में देखने को मिला तेज बारिश और आंधी तूफान आने से ग्रामीणों के जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया गया, वहीं प्रभावित हुए मकान में लाखों के समान रखें राशन सहित समाग्री और भी उपयोगी के समान का नुकसान पहुंचा है, वहीं किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है, वहीं प्रभावित हुए ग्रामीण अमीनुद्दीन खान के पास स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं, वहीं ना ही स्थानीय स्तर से कोई मदद करने वाले पहुंचे वहीं प्रशासन ने समय समय प्रभावित चक्रवाती तूफानों से बचने के लिए प्रदेश स्तरीय और जिला स्तरीय टीम बनाकर राहत सामग्री के साथ हाई अलर्ट रहने सूचना दिया जाता है, लेकिन मदद करने वाले सिर्फ कागजों में राहत सामग्री दिया जाता है, वहीं प्रभावित हुए ग्रामीण अमीनुद्दीन खान ने चक्रवाती तूफ़ान बिपरजाय से हुओं भारी नुक़सान को अपने से मकान को मरम्मत कर रहने के लिए बना रहे हैं वहीं प्रशासन के तरफ़ से कोई मदद नहीं मिली है।

