
*बंटवारा नामांतरण सीमांकन समय पर करें- लक्ष्मी वर्मा*
भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
*बंटवारा नामांतरण सीमांकन समय पर करें- लक्ष्मी वर्मा*
भाटापारा 23 मई/ग्राम भटभेरा में शुक्रवार को सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर का आयोजन किया गया ,जहाँ पर 20 पंचायतों के ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों को अपनी समस्याओं से सम्बंधित 868 आवेदन सौपे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने शासन की योजनाओं के तहत मेधावी छात्र , छात्राओं को प्रशस्ति पत्र , किसानो को पत्ता एवम कृषि ऋण का चेक ,हितग्राहियो को प्रधानमंत्री आवास की चाबी ,राशन कार्ड , जॉब कार्ड , चश्मा , पौधा आदि विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया , इस दौरान किसान संघर्ष समिति के लोगो ने ज्ञापन सौंपकर कुम्हारी जलाशय की नवीन परियोजना को प्रशासकीय स्वीकृति एवम नहर का गुर्रा तक विस्तार , भाटापारा शाखा नहर की लम्बित चक्रवाहि वितरक नहर के निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति दिलाने तथा खपराडीह माइनर निर्माण हेतु भूअर्जन की प्रक्रिया तत्काल प्रारम्भ करने की मांग राज्यसभा सांसद सेकिया गया। शिविर को सम्बोधित करते हुए सांसद वर्मा ने अधिकारियो को सख्त निर्देश दिए कि राजस्व सम्बन्धी भूमि बटवारा ,नामत्रंण ,सीमांकन , जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य को शासन द्वारा निर्धारित सिटीजन चार्टर एक्ट के टाइम लाइन के भीतर पूरा करे । क्षेत्र में अवैध शराब और मदिरा के ओवर रेट पर तत्काल रोक लगाने पुलिस और आबकारी विभाग सयुक्त टीम बनाकर जांच कर तथा भटभेरा स्थित जर्जर चेक डेम का अति शीघ्र जीर्णोद्धार और समय पर खाद बीज का वितरण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने मोदी की गारंटी के रूप में राज्य की सभी माता बहनों को महतारी वंदन की राशि समय पर देने के निर्देश भी दिए

