Global news live
कांकेरकोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अवैध वसूली के आरोप में चार  पत्रकारो पर किया FIR*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव*


*कोंडागांव: भाजपा नेत्री से अवैध वसूली के आरोप में चार  पत्रकारो पर किया FIR*
कोंडागांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कन्या शक्ति संयोजिका जूही तिवारी ने स्थानीय कुछ पत्रकारों पर डरा-धमकाकर अवैध वसूली और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने थाने में नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है।
भाजपा नेत्री जूही तिवारी ने बताया कि मसोरा के पास उनके भाई की गाड़ी को कुछ लोगों ने रोका और खुद को अधिकारी व पत्रकार बताते हुए ₹50,000 की मांग की। जूही के मुताबिक, भाई के पास व्यवसाय के सभी वैध दस्तावेज होने के बावजूद आरोपियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दी। बदनामी और दबाव के चलते उन्होंने मजबूरन आरोपियों को ₹10,000 (€7,500 नकद और ₹2,500 ऑनलाइन) दे दिए।
जूही तिवारी ने आरोप लगाया कि पैसे लेने के बाद भी आरोपी उन पर बाकी के ₹40,000 के लिए लगातार दबाव बना रहे थे, जिससे तंग आकर उन्होंने पुलिस की शरण ली। शिकायत में उन्होंने सुनील यादव, दुर्गा देवांगन, संजय सोनपिपरे और ज्योति कमलासन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोंडागांव ग्लोबल न्यूज ओम प्रकाश नाग की रिपोर्ट समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+91 62643 62956

Latest news