Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक के शिव प्रसाद गौतम को  मिली बड़ी जिम्मेदारी*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक के शिव प्रसाद गौतम को भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

अनूपपुर जिला सदस्य नियुक्त, नगर परिषद के अध्यक्षीय पदभार से बढ़ा सम्मान
अमरकंटक — मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली /  पवित्र नगरी अमरकंटक के निवासी , समाजसेवी एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता शिव प्रसाद गौतम को भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा , भारत संगठन द्वारा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है । संगठन ने उन्हें अनूपपुर जिला सदस्य के रूप में नियुक्त किया है तथा साथ ही उन्हें अमरकंटक नगर परिषद का अध्यक्षीय पदभार भी प्रदान किया गया है । उनकी इस नियुक्ति से अमरकंटक सहित पूरे अनूपपुर जिले में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया है ।

भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी को समाज सेवा , संगठन विस्तार एवं ब्राह्मण समाज के उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है । शिव प्रसाद गौतम लंबे समय से सामाजिक , धार्मिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं । समाज के प्रति उनकी निष्ठा , कार्यशैली एवं समर्पण भावना को देखते हुए संगठन ने उन पर विश्वास व्यक्त करते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है ।

जैसे ही उनकी नियुक्ति की सूचना क्षेत्र में पहुंची  उनके समर्थकों , इष्ट मित्रों , समाजजनों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा बधाइयों का सिलसिला प्रारंभ हो गया । संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं ।
नगर के वरिष्ठजनों एवं समाजसेवियों ने विश्वास जताया कि शिव प्रसाद गौतम के नेतृत्व एवं कार्यशैली से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को नई गति प्राप्त होगी । उन्होंने कहा कि उनके अनुभव एवं सामाजिक सक्रियता से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों को भी व्यापक विस्तार प्राप्त होगा ।
इस अवसर पर शिव प्रसाद गौतम ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है  उसका वे पूरी निष्ठा , ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे । उन्होंने कहा कि समाज की एकता , संस्कारों के संरक्षण एवं जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सतत प्रयास किया जाएगा ।

उनकी इस नियुक्ति को लेकर अमरकंटक सहित संपूर्ण अनूपपुर जिले में प्रसन्नता का माहौल है तथा लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की है ।

Latest news