Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत निकली भव्य जनजागरूकता रैली*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत निकली भव्य जनजागरूकता रैली

वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अमरकंटक — मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में शुक्रवार 22 मई 2026 को “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत भव्य जनजागरूकता रैली , वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण , जल स्रोतों के संवर्धन , हरित विकास एवं नदी स्वच्छता के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना रहा ।

रैली का शुभारंभ नर्मदा मंदिर प्रांगण से हुआ जो नगर भ्रमण करते हुए मुख्य बाजार , शांतिकुटी आश्रम होकर मुख्य मार्ग से कल्याण आश्रम के आगे कपिला संगम के समीप स्थित पुष्कर डेम पहुंचकर संपन्न हुई । रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नारों एवं संदेशों के माध्यम से जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया ।

यह कार्यक्रम क्षेत्रीय कार्यालय मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहडोल के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अशोक तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया  जिसमें नगर परिषद अमरकंटक , वन परिक्षेत्र अमरकंटक , वन विद्यालय अमरकंटक एवं नगर के प्रबुद्धजनों की सक्रिय सहभागिता रही ।
नगर परिषद अमरकंटक की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह उइके ने नर्मदा मंदिर प्रांगण से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली में नर्मदा मंदिर के पुजारी पंडित कामता प्रसाद द्विवेदी , साधु-संत , नगर पालिका सीएमओ चैन सिंह परस्ते , प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहडोल के सहायक यंत्री श्रेयस पांडेय , वैज्ञानिक बी.एम. पटेल , प्रयोगशाला परिचारक सुभाष कुमार निगम एवं बालेंद्र सिंह , गणेश सिंह , स्वच्छता निरीक्षक अमरकंटक उमाशंकर परमार , पार्षद श्रीमती विमला दुबे , श्रीमती गेंदबाई , सांसद प्रतिनिधि प्रकाश द्विवेदी (विक्की) , वन विद्यालय के रेंजर महेंद्र यादव , वन परिक्षेत्र के रमाकांत पटेल , दशरथ प्रजापति , भरत सिंह श्याम , मेसर्स एमबी पावर जैतहरी के अधिकारी सुरेश कुमार कुशवाहा , पत्रकार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी , कर्मचारी एवं जनसमुदाय उपस्थित रहे ।
रैली कार्यक्रम के उपरांत पुष्कर डेम के समीप नीचे स्थल पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया । उपस्थित जनप्रतिनिधियों , अधिकारियों , कर्मचारियों एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया ।
इसके साथ ही नर्मदा नदी में बने सरोवर पुष्कर डेम क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया । अभियान में नगर पालिका , मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड , वन विभाग एवं वन विद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों सहित नगरवासियों ने सहभागिता कर स्वच्छता कार्य किया । इस दौरान लोगों को नदियों में कचरा , प्लास्टिक एवं अपशिष्ट पदार्थ न डालने तथा जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ दिलाई गई ।
सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण , स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा दैनिक जीवन में जल संरक्षण अपनाकर स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया । कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को जलपान एवं फल वितरण के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया ।

Latest news