
*नागरिकों को स्वच्छता आंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया अश्वनी शर्मा*
*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+91 78038 11514*

*ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर विशेष कार्यशाला
भाटापारा 22 मई/स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शहर निर्माण की दिशा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 (SWM Rules 2026) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगर पालिका परिषद भाटापारा द्वारा जनजागरूकता एवं जनप्रतिनिधियों की भूमिका को सशक्त बनाने हेतु विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित समस्त पार्षदगण स्वच्छता अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की
कार्यक्रम में बताया गया कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों को प्रमुख सुविधा प्रदाता के रूप में नामित किया गया है जिनका दायित्व प्रत्येक नागरिक को स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण एवं स्वच्छता नियमों के पालन हेतु प्रेरित करना है इस दौरान SWM Rules 2016 एवं SWM Rules 2026 के प्रमुख अंतर, 4-श्रेणी कचरा पृथक्करण प्रणाली थोक परिशिष्ट उत्पादक {Bulk Waste Generator (BWG)} की जिम्मेदारियाँ डिजिट पोर्टल आधारित निगरानी प्रणाली तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नए मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि अब प्रत्येक घर में गीला, सूखा, स्वास्थ्यकर एवं विशेष देखभाल अपशिष्ट हेतु अलग-अलग डिब्बों का उपयोग अनिवार्य किया गया है मिश्रित कचरा देने पर प्रदूषण फैलाने वाले द्वारा भुगतान का सिद्धांत के अंतर्गत दंडात्मक प्रावधान भी लागू किए जाएंगे नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि नगर की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही स्वच्छ भाटापारा का सपना साकार होगा उन्होंने सभी वार्डों में जनजागरूकता अभियान चलाने घर-घर संपर्क कर 4-श्रेणी कचरा पृथक्करण की जानकारी देने तथा नागरिकों को स्वच्छता आंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का वक्तव्य स्वच्छता एक सामूहिक जनआंदोलन है SWM Rules 2026 के माध्यम से अब प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी तय की गई है। नगर पालिका परिषद भाटापारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। हम वार्ड स्तर पर जनजागरूकता डोर-टू-डोर अभियान, RRR सेंटर, कचरा पृथक्करण एवं आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करेंगे।जनसहभागिता से ही भाटापारा स्वच्छ सर्वेक्षण एवं GFC स्टार रेटिंग में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करेगा कार्यक्रम में स्वच्छता समितियों के गठन, डंपिंग मुक्त वार्ड, RRR केंद्रों की स्थापना, स्वच्छता मित्र सुरक्षा शिविर तथा डिजिटल शिकायत निवारण प्रणाली के उपयोग पर भी विशेष चर्चा की गई। अंत में नागरिकों से अपील की गई कि वे घरों में कचरे का पृथक्करण करें, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएँ तथा नगर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने में सक्रिय सहयोग दें
