Global news live
कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*रिश्वतखोर बाबू की शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*


*बी.ई.ओ. कोंडागांव में पदस्थ रिश्वतखोर बाबू अशोक कोर्राम की शिकायत के बाद कार्यवाही नही, मामले को दबाने में लगा प्रशासन*

कोंडागांव:- खण्ड शिक्षा अधिकारी कोंडागांव में 15 वर्षो से अधिक स्थापना शाखा में अशोक कोर्राम (सहायक ग्रेड 2) डेरा जमाए हुए है, कलेक्टर कोंडागांव के द्वारा प्रशासनिक स्थानान्तरण शा.उ.मा. वि. मटवाल में किया गया है इसके बावजूद अपने कर्तव्य स्थल में भर ग्रहण नही किया गया है, और 05 माह से बी.ई.ओ. ऑफिस कोंडागांव के कुर्सी में जमे हुए है और वर्तमान में पदोन्नत व्यख्याताओ से एल.पी.सी. देने के एवज में 30-40,000 रुपये की मांग करने की शिकायत प्राप्त हुई है। पिछले 02 माह से व्यख्याताओ को अपने सेवा पुस्तिका के लिए बी.ई.ओ. ऑफिस का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इन घूसखोर बाबू के हौसले इतने बुलंद है कि जावो जिस किसी से मिलना है मिलो, मैं किसी से डरता नही ,कहा जाता है। इस बाबू से तंग होकर आर्थिक व मानसिक रूप से पीड़ित होकर कलेक्टर कोंडागांव को शिकायत करनी पड़ी है। वर्तमान में पदोन्नत हुए प्रत्येक शिक्षको से रिश्वत में ली गयी राशि का जांच होनी चाहिए। बाबू की शिकायत कर्ता शिक्षक वर्तमान में बी.एल.ओ.के कार्य में संलग्न है वह आफिस के चक्कर लगाए की चुनाव आयोग की एस.आई.आर.का कार्य करे। इनके कारण वेतन मिलना भी मुश्किल हो गया है। अशोक कोर्राम बाबू के द्वारा विभाग में स्टेशनरी खर्च के नाम पर शिक्षको से कई वर्षों से छोटी मोटी कार्य के एवज में  लेन देन करना आमबात है। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद उक्त रिश्वत खोर बाबू पर अनुसानात्मक  कार्यवाही होगा या विभाग द्वारा सहानुभूति दिखाकर बचाया जाएगा।

Latest news
*सुशासन तिहार बना जनविश्वास का सशक्त माध्यम शर्मा* *अमरकंटक पहुंची लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री* *अमरकंटक  जैन मंदिर में 1008 सिद्धचक्र महामंडल   आयोजन सम्पन्न* *प्रधान डाकघर जगदलपुर में स्पीड पोस्ट से भेजे गए  टेंडर दस्तावेज गायब एफ आई आर की मांग* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 14 मई को प्लेसमेंट कैंप* *सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर गोबरहीन शिव मंदिर में हुआ भव्य आयोजन* *रायपुर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा साहस और खेल भावना का संगम* *निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़*