Global news live
कोंडागांव

*थाना केशकाल की घटना आरोपी पर पुलिस की कार्यवाही *

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

थाना केशकाल नानी घर आये नाबालिक छात्रा से छेडछाड करने वाले आरोपी पर हुई कार्यवाही*
थाना मे रिपोर्ट की भनक से क्षेत्र से भागने के फिराक मे था आरोपी
अपराध कायम के चंद घंटो के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
केशकाल पुलिस की त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र वासियों एवं परिवार जनों ने किया प्रशंसा

दिनांक 09/06/24 को थाना क्षेत्रांतर्गत प्रार्थीया द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लडकी अपने नानी घर के सामने खेल रही थी उसी समय दीपक कुलदीप पिता राजकुमार कुलदीप कुमार उम्र 34 साल सकिन मस्जिद गली केशकाल थाना केशकाल जिला कोंडागांव का आया और इसकी नाबालिक लड़की को बेईज्जती करने के नियत से पीड़िता के हाथ बाह , को पकडकर अपनी ओर खीचने लगा पीढ़िता की रोने का सुनकर आवाज आस पड़ोस एवम घर वाले बाहर निकले तो आरोपी दीपक वहा से भाग गया कि जिसकी लिखित रिपोर्ट पर थाना केशकाल मे अपराध क्रमांक 76/24धारा -354 भादवि0 8, पोस्को एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया जाकर वरिष्ट अधिकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक वाय.अक्षय कुमार के मार्गदर्शन मे एंव अति0 पुलिस अधीक्षक श रुपेश डांडे अनुविभागीय अधिकारी श्री भूपत सिंह को अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त कर नवपदस्थ थाना प्रभारी विकास बघेल के द्वारा तत्काल टीम गठित कर मामले की विवेचना एंव आरोपी के गिरफ्तारी हेतु आरोपी के मिलने के संभावित स्थानो मे पता तलास व दबिस देकर मस्जिद पारा केशकाल से आरोपी दीपक कुलदीप पिता राजकुमार कुलदीप कुमार 34 वर्ष जाति गाना निवासी मस्जिद गली केशकाल थाना केशकाल जिला कोंडागांव छग.को दिनांक 10/06/2024 को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया । केशकाल पुलिस की त्वरित कार्यवाही मे निरीक्षक विकास बघेल उपनिरी शोभित राम साहू सउनि हेमंत देवांगन प्रधान आर संजय बिसेन महिला प्रधान आर माहेश्वरी शांडिल्य आर दुर्गा माण्डवी फलेश्वर सिन्हा अन्य थाना स्टाप का सराहनीय योगदान रहा

Latest news
*सुशासन तिहार बना जनविश्वास का सशक्त माध्यम शर्मा* *अमरकंटक पहुंची लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री* *अमरकंटक  जैन मंदिर में 1008 सिद्धचक्र महामंडल   आयोजन सम्पन्न* *प्रधान डाकघर जगदलपुर में स्पीड पोस्ट से भेजे गए  टेंडर दस्तावेज गायब एफ आई आर की मांग* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 14 मई को प्लेसमेंट कैंप* *सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर गोबरहीन शिव मंदिर में हुआ भव्य आयोजन* *रायपुर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा साहस और खेल भावना का संगम* *निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़*