Global news live
बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा*

भाटापारा ग्लोबलन्यूज़ जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*भाटापारा रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण एवं यात्री सुविधाओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर मांगो के सम्बंध में चर्चा कर सौपा ज्ञापन*

भाटापारा 9 मई/
भाटापारा रेलवे स्टेशन, बलौदाबाजार–भाटापारा संयुक्त जिले का सबसे बड़ा एवं अत्यंत महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यह स्टेशन क्षेत्र के पाँच विधानसभा क्षेत्रों — भाटापारा, बलौदाबाजार, बिलाईगढ़, कसडोल एवं नवागढ़ सहित आसपास के हजारों ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों की जीवनरेखा के रूप में कार्य करता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री इस स्टेशन से आवागमन करते हैं तथा स्टेशन की आय एवं यात्री संख्या को देखते हुए इसे NSG-3 श्रेणी में रखा गया है।
नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा ने रेलवे प्रशासन से यात्री सुविधाओं के विस्तार, अधोसंरचना विकास तथा विभिन्न बहुप्रतीक्षित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने की माँग की है। उन्होंने कहा कि भाटापारा रेलवे स्टेशन केवल एक स्टेशन नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक एवं व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है।
प्रमुख माँगें एवं सुझाव प्लेटफार्म में वाटर स्प्रिंकलर सिस्टम की स्थापना
भीषण गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को राहत प्रदान करने हेतु पूरे प्लेटफार्म क्षेत्र में वाटर स्प्रिंकलर सिस्टम लगाए जाने की माँग की गई है, जिससे प्लेटफार्म का तापमान नियंत्रित रहे और यात्रियों को सुविधा मिल सके।
अमृत भारत स्टेशन निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण हो
भाटापारा रेलवे स्टेशन में चल रहे “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण कर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की माँग की गई है।
रैंपयुक्त फुट ओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण
दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रैंप सिस्टम युक्त आधुनिक फुट ओवर ब्रिज निर्माण की आवश्यकता बताई गई है।
एसी वेटिंग हॉल का निर्माण
यात्रियों को गर्मी एवं ठंड से राहत देने हेतु स्टेशन परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित प्रतीक्षालय (एसी वेटिंग हॉल) निर्माण की माँग की गई है।
बैठक व्यवस्था में सुधार
वर्तमान बैठक व्यवस्था यात्रियों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। प्लेटफार्म में अतिरिक्त बेंच एवं बैठने की सुविधाएँ बढ़ाने का आग्रह किया गया है।
पुराने अंडरब्रिज की सफाई एवं रेलवे केबल स्थानांतरण
नगर पालिका परिषद द्वारा पुराने अंडरब्रिज की सफाई कराई गई है, किंतु रेलवे के केबल के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है। रेलवे प्रशासन से केबल स्थानांतरण में सहयोग की अपेक्षा की गई है।
मालधक्का से सिद्धबाबा फाटक तक सड़क निर्माण
रेलवे स्टेशन के सामने मालधक्का से सिद्धबाबा फाटक तक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की माँग रखी गई है, जिससे नागरिकों एवं यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
रेलवे स्टेशन के सामने नाले का सुधार एवं सौंदर्यीकरण
नगर पालिका परिषद द्वारा नाले के सुधार एवं सौंदर्यीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, किंतु रेलवे अधिकार क्षेत्र की तकनीकी बाधाओं के कारण कार्य प्रभावित है। इस हेतु रेलवे प्रशासन से अनुमति एवं सहयोग माँगा गया है।नवीन एस्केलेटर निर्माण
प्लेटफार्म नंबर-1 पर मातादेवालय मंदिर की ओर यात्रियों की सुविधा के लिए नया एस्केलेटर स्थापित करने की माँग की गई है। प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का भाटापारा स्टापेज
रेल यात्रियों की सुविधा हेतु निम्न ट्रेनों का भाटापारा स्टेशन में ठहराव स्वीकृत करने की माँग की गई है
20825/20826 बिलासपुर–नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
12851/12852 बिलासपुर–चेन्नई एक्सप्रेस
20917/20918 इंदौर–पुरी हमसफर एक्सप्रेस
12771/12772 एक्सप्रेस का विस्तार
12771/12772 सिकंदराबाद–रायपुर एक्सप्रेस को भाटापारा होते हुए बिलासपुर तक विस्तारित करने का प्रस्ताव रखा गया है ट्रेन सेवाओं का विस्तार दुर्ग तक
18233/18234 इंदौर–बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस
18247/18248 रीवा–बिलासपुर एक्सप्रेस
इन ट्रेनों को यात्रियों की सुविधा हेतु रायपुर होते हुए दुर्ग तक विस्तार देने की माँग की गई है बाधित पाइपलाइन पुनः प्रारंभ करने की माँग
नवीन अंडरब्रिज निर्माण के दौरान फाटक पार क्षेत्र की पेयजल पाइपलाइन प्रभावित हो गई है, जिसके कारण स्थानीय नागरिकों को परेशानी हो रही है। पाइपलाइन को पुनः प्रारंभ कराने की माँग की गई है नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा भाटापारा रेलवे स्टेशन इस संयुक्त जिले की जीवनरेखा है। प्रतिवर्ष लाखों यात्री यहाँ से सफर करते हैं। स्टेशन में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार अधोसंरचना विकास तथा ट्रेनों के स्टापेज की स्वीकृति क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही माँग है। रेलवे प्रशासन यदि इन माँगों पर सकारात्मक निर्णय लेता है, तो इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि भाटापारा सहित पूरे क्षेत्र के व्यापार, उद्योग और आर्थिक विकास को भी नई गति प्राप्त होगी
उन्होंने आगे कहा कि नगर पालिका परिषद भाटापारा नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं रेलवे क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों में निरंतर सहयोग एवं समन्वय के लिए प्रतिबद्ध है

Latest news
*सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा* *आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे वृन्दावन मे श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ आयोजन* *कोण्डागांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित* *कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार* *फरसगांव मंडल प्रभारी जितेंद्र सुराना का हुआ स्वागत* *राजेंद्र भारती ने संभाला  विकास प्राधिकरण का कार्यभार* *अमरकंटक में ग्रीष्मकालीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 05 से 12 मई तक चलेगा * *भिलाई के पटेल अकादमी ने ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल ने जीता गोल्ड*