Global news live
बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*न पा स्वास्थ्य विभाग के सभापति सतीश तलरेजा एक्शन मूड में*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*रेगुलर सुपरवाइजर को जारी किया 24 घंटे के अंदर कारण बताओ नोटिस*


भाटापारा 7 मई/नगर पालिका में स्वास्थ्य विभाग के सभापति सतीश तलरेजा ने नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली बैठक में  तलरेजा ने उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के  प्रभारी आनंद राठौर सहित सुपरवाईजरो को नगर में सफाई दुरुस्त करने का निर्देश दिया बैठक करीब 2 घंटे तक चली इस मामले में जानकारी मिली कि लगातार काम में शिकायत पाए जाने के कारण रेगुलर सुपरवाइजर संतोष डगोर को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया 24 घंटे के अंदर  संतोष प्रद जवाब नहीं देने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी नोटिस मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा दिया गया बाद मे सतीश तलरेजा ने बताया कि आने वाली बरसात को देखते हुए भी कार्य अभी से किए जाने की कवायत की जा रही है वर्तमान में सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है मिशन क्लीन सिटी के तहत भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है

Latest news