Uncategorizedकांकेरकोंडागांवछत्तीसगढ़नारायणपुर ग्लोबल न्यूज छत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव*

दिनांक 07.05.2026

 पत्नि के द्वारा शराब पीने से मना करने पर गुस्सा था आरोपी पति।
 गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
 नाम आरोपीः- पीतम उर्फ प्रीतम कोर्राम पिता स्व. कार्तिक कोर्राम उम्र 35 वर्ष जाति गोंड निवासी ग्राम चिपावण्ड डोंडिया पारा थाना व जिला कोण्डागांव (छ०ग०) ।

दिनांक 05.05.2026 कोे प्रार्थी सिंगलु मण्डावी पिता लच्छन मण्डावी निवासी चिपावण्ड डोंडीयापारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.04.2026 को ग्राम खड़का के लोग बताए कि उसका साला पितम कोर्राम शराब पीकर उसकी पत्नि को गाली गलौज करते हुए सिर पर डण्डा से मारपीट किया है जो बेहोश पड़ी है बताने पर प्रार्थी जाकर देखा तो उसका साला पितम कोर्राम उसे देखकर वहां से भाग गया। तब सुखदई कोर्राम को उनके पड़ोसियों के मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहाॅ से बेहतर ईलाज रायपुर डीकेएस अस्पताल में ले जाकर भर्ती किये जहां पर ईलाज के दौरान श्रीमति सुखदई कोर्राम की दिनांक 03.05.2026 के दोपहर 02.50 बजे मृत्यु हुआ कि रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 139/2026 धारा 103(1) बीएनएस कायम कर अग्रिम विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।

      मामले की गंभीरता को देखते हुये  पुलिस अधीक्षक ,  आकाश श्रीमाल (भा0पु0से0) के निर्देशानुसार एवं अति0 पुलिस अधीक्षक  कपील चन्द्रा के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव  सतीश भार्गव, थाना कोंडागांव एवं सायबर प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोण्डागांव की टीम गठित किया गया।
    प्रकरण के आरोपी पीतम उर्फ प्रीतम कोर्राम पिता स्व. कार्तिक कोर्राम उम्र 35 वर्ष जाति गोंड निवासी ग्राम चिपावण्ड डोंडिया पारा थाना व जिला कोण्डागांव (छ०ग०) से पूछताछ करने पर बताया कि उसकी पत्नी उसे शराब पीने के कारण बार बार ताना मारती थी जिससे वह परेशान हो गया था जिसके कारण उसने अपनी पत्नी की घर में रखे मोटे डंडे से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दिया है। आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार्य करने से दिनांक 05.05.2026 के विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया गया एवं आज दिनांक 06.05.2026 आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
             उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरी. राज कुमार कोमरा, प्र0आर0 अशोक मरकाम, सायबर सेल से सउनि. सुरेन्द्र बघेल, आरक्षक संतोष कोड़ोपी बिरजू सोरी का विशेष योगदान रहा है।

Latest
*कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब* *रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए* *ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा*