
*धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम में जगह-जगह हुआ आत्मीय स्वागत*

ग्लोबल न्यूज चंद्र कुमार निणे॔जक बिलासपुर रिपोर्टर
बिलासपुर कनौजिया रजक समाज सेवा समिति संभाग बिलासपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मीकांत निर्णेजक, महासचिव शाखाराम निर्मलकर एवं कोषाध्यक्ष हरिशंकर उजागर का विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचने पर समाजजनों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नवगठित पदाधिकारियों ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सेवा भावना के साथ समाजहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।
धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के तहत के नेतृत्व में पदाधिकारी नगर ग्राम कोटा, विजयपुर, लोरमी एवं पंडरिया क्षेत्र पहुंचे, जहां समाज के वरिष्ठजनों एवं समाजसेवियों ने पुष्पमाला एवं गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
संभागीय अध्यक्ष लक्ष्मीकांत निर्णेजक ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में निष्पक्ष एवं सेवा भाव से समाजहित में निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से सहयोग एवं मार्गदर्शन बनाए रखने की अपील की। साथ ही संभागीय कार्यकारिणी गठन हेतु विभिन्न क्षेत्रों से नामों की सूची आमंत्रित की गई, जिसे क्षेत्रीय अध्यक्षों द्वारा सौंपा गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय रजक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर, डीआर कर्ष मानूराम रजक, उदासी राम कर्ष, हरिशंकर उजागर, कबीरधाम के नव निर्वाचित अध्यक्ष शिवस्त्रु निर्मलकर, बिलासपुर जिला सचिव श्रवण निर्मलकर, दूजराम रजक, संतोष निर्मलकर, विजय रजक, दिलीप रजक, राकेश रजक, घनश्याम रजक सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे।
विजयपुर क्षेत्र में रामनाथ निर्मलकर एवं दयाराम निर्मलकर सहित कई समाजसेवियों ने स्वागत किया। वहीं लोरमी क्षेत्र में शंभू रजक, विष्णु निर्मलकर, रामखेलावन निर्मलकर, पिरित निर्मलकर, पंचराम निर्मलकर, खिलौना निर्मलकर, सरजू निर्मलकर एवं रामकृपाल निर्मलकर सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
पंडरिया क्षेत्र में महाजन निर्मलकर, कुमार निर्मलकर, पुरुषोत्तम निर्मलकर, द्वारिका निर्मलकर, प्रमो निर्मलकर, भुवनेश्वर निर्मलकर, राधेलाल निर्मलकर, रामेश्वर निर्मलकर, जलेश्वर निर्मलकर, नर्मदा प्रसाद निर्मलकर, कुंजराम निर्मलकर, सुखचंद्र निर्मलकर, राम निहोर निर्मलकर, रामाश्रय निर्मलकर, भारतलाल निर्मलकर एवं देवचरण निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में समाजसेवियों की उपस्थिति रही।
समाजजनों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों से समाज के विकास एवं संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।

