छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अब तक जिले में कुल 54 एनक्यूएएस प्रमाणित संस्थाएं*

भाटापारा ग्लोबलन्यूज़ जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*बलौदा बाजार जिले की 4 स्वास्थ्य संस्थाएं हुईं एनक्यूएएस प्रमाणित*

*अब तक जिले में कुल 54 एनक्यूएएस प्रमाणित संस्थाएं*

भाटापारा 5 मई/बलौदाबाजार जिले में स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन में एक बार पुनः प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है । इस बार आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोहरा 94.16
मोहभट्टा 92.61सकलोर 95.36 प्रतिशत के साथ एनक्यूएएस प्रमाणित हुआ जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दतान को 88.59 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं । इसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को 12 सेवाओं तथा पीएचसी को 6 विभागों हेतु प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश अवस्थी ने बताया कि एनक्यूएएस निरीक्षण में सेवा प्रावधान, मरीजों के अधिकार, बुनियादी ढांचा, नैदानिक सेवाएं और संक्रमण नियंत्रण जैसे प्रमुख क्षेत्रों का मूल्यांकन किया जाता है। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को बेहतर और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले केंद्रों को प्रमाण पत्र और प्रोत्साहन मिलता है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ती है। जिले में अब तक कुल 54 संस्थाएं इस प्रमाण पत्र को प्राप्त कर चुकी हैं। इसमें जिला अस्पताल और सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 35 आयुष्मान आरोग्य मंदिर सम्मिलित हैं। 6 संस्थाओं के परिणाम अभी आने बाकी हैं

Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ* *डॉ. शीला शर्मा को विनोबा भावे सम्मान2026आचार्यकुल की प्रदेश अध्यक्ष बनीं* *रेत के अवैध परिवहन पर तीन साल का कठोर कारावास 26 हजार रुपये का जुर्माना* *लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरुरी*