*पुत्री के जन्मदिन पर कराया गया न्योता भोजन-*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*
*एरला में शिक्षक ने अपनी पुत्री के जन्मदिन पर कराया गया न्योता भोजन-*
समुदाय को शाला से जोड़ने के उद्देश्य से एवं बच्चो में कुपोषण को दूर करने के लिए और उनको स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने के लिए शासन की विशेष पहल जो धरातल पर दिख रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 30-08-2024 को संकुल समन्वयक एरला विकास खंड-माकड़ी,जिला कोंडागांव में रघुनाथ नेताम के द्वारा अपनी पुत्री मनस्वी नेताम जन्मदिन के अवसर पर प्राथमिक शाला भट्टीपारा एरला के बच्चो को न्योता भोजन कराया गया। जिसमे खीर,पूड़ी,लड्डू,पनीर,मिक्चर खिलाया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शाला भट्टीपारा के स्वयं प्रधान अध्यापक संकुल समन्वयक रघुनाथ नेताम,ओमप्रकाश सेवक, वेदलाल नागेश सहायक शिक्षक और छविलाल सुरोजिया स्वीपर निवला बैध रसोईया एवम हेमेशवरी वेदिका उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा से जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेंद्र ठाकुर ने दी।
