छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*जिला निर्माण को लेकर संघर्ष समिति  ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाक़ात*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

भाटापारा 16 जून/ भाटापारा को स्वतंत्र जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक इंद्र साव की अगुवाई में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर पुनः ज्ञापन सौंपा भाटापारा प्रवास पर आए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से स्थानीय विश्राम गृह में स्वतंत्र जिले की मांग को लेकर जिला निर्माण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने एक बार पुनः उनसे मुलाकात की।विषय की गंभीरता को समझते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने इस बाबत मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सार्थक चर्चा करने का पुनः आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान अधिवक्ता संघ भाटापारा के अधिवक्तागणों ने भी डॉ रमन सिंह को ज्ञापन सौंपा विदित हो कि स्वतंत्र जिले की मांग को लेकर भाटापारा के निवासीगण 44 साल से लगातार संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अब तक सार्थक परिणाम सामने नहीं आया है।स्वतंत्र जिले की मांग को लेकर गत सप्ताह भी विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर में विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करते हुए जन भावनाओं से अवगत कराया था।उस समय भी डॉ साहब से प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री से मिल कर चर्चा करने का भरोसा जताया था और आज मंगलवार को उन्होंने विधायक इंद्र साव से सभी लोगों को रायपुर लाने और साथ में मुख्यमंत्री से बैठकर चर्चा करने का आश्वासन दिया है। विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर जिला के लिए संघर्ष कर रही जनता को कुछ राहत मिली है।स्थानीय विश्राम गृह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात करने वालों में विधायक इन्द्र साव,
पूर्व विधायक नरेन्द्र शर्मा ,पूर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता -सुकृत साहू,
अनिल मिश्रा, नरेंद्र यदु, विजय केशरवानी, आनंद शर्मा,एस के टंडन, राजकुमार शर्मा, दिवाकर मिश्रा, राजकुमार मल,अजय साहू ,सचिन शर्मा, जीतनारायण साव सहित काफी संख्या में जिला निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे  लोग शामिल थे

Latest
*कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ* *डॉ. शीला शर्मा को विनोबा भावे सम्मान2026आचार्यकुल की प्रदेश अध्यक्ष बनीं* *रेत के अवैध परिवहन पर तीन साल का कठोर कारावास 26 हजार रुपये का जुर्माना*