
*बलौदाबाजार को मिली ऑडिटोरियम की ऐतिहासिक सौगात*
भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
बलौदाबाजार/भाटापारा 16 जून 2026 ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ, छत्तीसगढ़ की जिला बलौदाबाजार-भाटापारा इकाई द्वारा लंबे समय से की जा रही ऑडिटोरियम लोकार्पण की मांग पूरी हुई।

पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं नगरपालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के अथक प्रयासों से आज विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह ने जनता को ऑडिटोरियम समर्पित किया

इस ऐतिहासिक अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने डॉ. रमन सिंह एवं शिवरतन शर्मा को आभार पत्र सौंपा।
आभार व्यक्त करने वालों में शामिल रहे जिला अध्यक्ष श्याम पुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल सोनी, कोषाध्यक्ष ललित तिवारी, उमा शंकर साहू, संजय प्रसाद एवं डॉ. योगेश्वर सोनी।
ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ, छत्तीसगढ़ की जिला बलौदाबाजार-भाटापारा इकाई की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया गया।