Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में एमपी  सीजी एनसीसी ट्रेकिंग शिविर का शुभारंभ*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट



510 कैडेट्स प्रकृति , अनुशासन और साहसिक गतिविधियों का करेंगे अनुभव

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय जबलपुर के निर्देशन तथा कैंप कमांडेंट कर्नल दिनेश जायसवाल के मार्गदर्शन में एमपी और सीजी अमरकंटक ट्रेकिंग शिविर का आयोजन 17 जून से 26 जून 2026 तक किया जा रहा है ।

इस दस दिवसीय शिविर में मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के 6 एनसीसी ग्रुप मुख्यालयों से कुल 510 कैडेट्स एवं 15 एएनओ (एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स) सहभागिता कर रहे हैं । शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में साहसिक भावना , नेतृत्व क्षमता , आत्मविश्वास , अनुशासन तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का विकास करना है ।

शिविर के उद्घाटन अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल दिनेश जायसवाल ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए आगामी दिनों में आयोजित होने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की । उन्होंने ट्रेकिंग के दौरान अनुशासन , टीम भावना एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने पर विशेष बल दिया ।
कैडेट्स के लिए पांच अलग-अलग ट्रेकिंग रूट निर्धारित किए गए हैं जिन पर प्रतिदिन 10 से 15 किलोमीटर की ट्रैकिंग कराई जाएगी । ट्रेकिंग के दौरान कैडेट्स अमरकंटक के प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थलों का अवलोकन करते हुए क्षेत्र की जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत से भी परिचित होंगे ।

शिविर के सफल संचालन हेतु सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं । ट्रेकिंग प्रारंभ होने से पूर्व कैडेट्स को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए ताकि वे साहसिक गतिविधियों का सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक अनुभव प्राप्त कर सकें ।
अमरकंटक की मनोहारी वादियों के बीच आयोजित यह ट्रेकिंग शिविर कैडेट्स के लिए जीवनभर यादगार अनुभव साबित होगा ।

Latest news
*अश्वनी शर्मा के नेतृत्व मे हुए संवेदनशील पहल को मिल रही सराहना* *अमरकंटक में एमपी  सीजी एनसीसी ट्रेकिंग शिविर का शुभारंभ* *पशुपालकों के लिए संजीवनी बनी 1962 मोबाइल एम्बुलेंस सेवा* *बलौदाबाजार को मिली ऑडिटोरियम की ऐतिहासिक सौगात* *अमरकंटक मंडलम कांग्रेस की वार्ड कमेटी बैठक संपन्न* *भाटापारा को मिली विकास संस्कृति और राष्ट्रगौरव की नई सौगात* *अधिमास में अमरकंटक पहुंचीं संन्यासि स्वामी हर्षानंद गिरी* *जिला निर्माण को लेकर संघर्ष समिति  ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाक़ात* *गरीब, किसान महिला और युवा के उत्थान को समर्पित रहे 12 साल भाजपा* *ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर परिषद की बड़ी पहल*