Global news live
अंतागढ़कांकेरकोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कमर्शियल गैस सिलेंडर को रु.3300 महंगा करना ’जनता की जेब पर डाका डालना है सीपीआई*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव*




कोण्डागांव 04 मई । कमर्शियल गैस सिलेंडर के पुराने कीमत रु.2300 को सिधे रु.3300 महंगा कर देने को कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया जिला परिशद् कोण्डागांव ने ’जनता की जेब पर डाका’, बताते हुए सिलेंडर के बढ़ाए कीमत को तत्काल वापस लेने की मांग किया है।
कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया जिला परिशद् कोण्डागांव के सहायक सचिव द्वय दिनेश मरकाम एवं जयप्रकाश नेताम ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक झटके में लगभग रु.1000 की अभूतपूर्व बढ़ोतरी करके रु.2300 से बढ़ाकर सिधे रु.3300 किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए, इस वृद्धि को क्रूरतम बताया है।
सीपीआई जिला सहायक सचिव दिनेश मरकाम एवं जयप्रकाश नेताम ने कहा कि ईंधन की कीमतों में इस तरह बेलगाम बढ़ोतरी केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करती है। वैश्विक परिस्थितियों का हवाला देकर सरकार अपनी नाकामी छिपा रही है और इसका सारा बोझ आम जनता के कंधों पर डाल रही है।
इस मूल्यवृद्धि का सीधा असर देश भर के होटलों, ढाबों, रेस्तरां, छात्रावासों, पीजी आवासों और छोटे-छोटे भोजनालयों के माध्यम से चाय से लेकर खाने की थाली का महंगा बिल भुगतान करने वाले आम उपभोक्ताओं को असल खामियाजा भुगतना पड़ेगा। रसोई का बजट बिगड़ जाएगा। महंगाई की मार पहले से झेल रही जनता पर यह दोहरी मार है।
सीपीआई ने आरोप लगाया कि मतदान समाप्त होने के ठीक अगले दिन लिया गया यह फैसला सीपीआई की उस आशंका को सच साबित करता है, जिसमें आषंका व्यक्त किया गया था कि ’सरकार को जनता की आजीविका से कोई सरोकार नहीं है, उसे केवल चुनावी लाभ से मतलब है’ और हुआ भी वही चुनाव होने वाले राज्यों में वोट पड़ते ही सरकार ने जनता पर यह क्रूर हमला कर दिया। जो कि जनता के साथ सरासर अन्याय है, धोखा है।
कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया इस जन विरोधी फैसले का पुरजोर विरोध करती है और केंद्र सरकार से मांग करती है कि मेहनतकश जनता पर किए गए इस हमले को तत्काल वापस लिया जाए। अन्यथा पार्टी सड़क पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

कोंडागांव ग्लोबल न्यूज ओम प्रकाश नाग की रिपोर्ट समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+91 62643 62956
Latest news