Global news live
बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*450  तालाब  में भरा पानी निस्तारी क़ी समस्या से राहत*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 78038 11514

*अब तक जिले के 450  तालाब  में भरा पानी,128 प्रगतिरत,निस्तारी क़ी समस्या से राहत*

भाटापारा 28 अप्रैल/बलौदाबाजार ग्रीष्म ऋतु में तालाबों  में पानी क़ी कमी के कारण ग्रामीणों को निस्तारी क़ी समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा महानदी जलाशय परियोजना के नहर के माध्यम से तालाबों को भरा जा रहा है। अब तक जिले के 450  तालाब  में पानी भर चुका हैं तथा 128 तालाब में पानी भरा जा रहा है।
जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार  महानदी जलाशय परियोजना के नहर के माध्यम से  जिले के कुल 384 गांव के 683 तालाबों को भरने का लक्ष्य है। इनमे से 450 तालाबों में अब तक पानी भरा गया है तथा 128 प्रगतिरत है। शेष तालाबों में भी जल्द पानी भर दिया जाएगा इन तालाबों के भरने से ग्रामीणों को ग्रीष्म ऋतु में निस्तारी के संकट से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही तालाबों के भरने से आस -पास के क्षेत्रों में वाटर रिचार्ज भी होग़ा।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने पिछले सप्ताह बलौदाबाजार विकासखंड के विभिन्न ग्रामो के दौरा के दौरान कई तालाबों और नहर का निरीक्षण किया था। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को नहर का पानी व्यर्थ बहने में रोक लगाने तथा कड़ी मॉनिटरिंग के निर्देश दिये हैं

Latest news
*कलेक्टर शर्मा ने10 वीं 12 वीं के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित* *450  तालाब  में भरा पानी निस्तारी क़ी समस्या से राहत* *गर्मी में पानी की किल्लत से राहत देगा ग्रे-वॉटर प्लांट* *सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ* *12वीं बोर्ड में सालेहा पारेख तो टॉप टेन मे जगह बनाई आंचल ने* *घरेलू अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित* *ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत ग्राम बड़े कनेरा में मिली प्राचीन पांडुलिपियां* * सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का तत्काल जारी  पीपीओ* *हेलमेट बैंक: सड़क सुरक्षा की दिशा में एक सार्थक पहल* *बस्तर मुन्ने कार्यक्रम अंतर्गत 01 मई से ग्राम स्तरीय शिविर*