Global news live
कांकेरकोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत ग्राम बड़े कनेरा में मिली प्राचीन पांडुलिपियां*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

*ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत ग्राम बड़े कनेरा में मिली प्राचीन पांडुलिपियां*

*कोंडागांव, 29 अप्रैल 2026/* राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में “ज्ञान भारतम् अभियान” के अंतर्गत पांडुलिपि (हस्तलिखित ग्रंथ) सर्वेक्षण कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा आज ग्राम बड़े कनेरा का भ्रमण किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने ग्राम बड़े कनेरा निवासी श्री रामूराम यादव के घर पर पहुंचकर लगभग 150 वर्ष पुरानी उड़िया भाषा में लिखित लगभग 08 प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण कराया। उन्होंने श्री यादव से इन पांडुलिपियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें वर्षों से सुरक्षित संरक्षित रखने के लिए सराहना की।

कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के पास प्राचीन पांडुलिपियां उपलब्ध हों, तो इसकी जानकारी जिला प्रशासन को अवश्य दें, ताकि उनका संरक्षण एवं डिजिटलीकरण सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भारत शासन की इस महत्वपूर्ण पहल “ज्ञान भारतम् अभियान” में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि “ज्ञान भारतम् अभियान” भारत सरकार की एक प्रमुख राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य देश की प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों का संरक्षण, डिजिटलीकरण एवं ज्ञान-विज्ञान के रूप में पुनर्जीवन करना है। इस अवसर पर ज्ञान भारतम मिशन के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया, सरपंच श्री प्रकाश चुरगिया सहित ग्राम के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Latest news
*कलेक्टर शर्मा ने10 वीं 12 वीं के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित* *450  तालाब  में भरा पानी निस्तारी क़ी समस्या से राहत* *गर्मी में पानी की किल्लत से राहत देगा ग्रे-वॉटर प्लांट* *सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ* *12वीं बोर्ड में सालेहा पारेख तो टॉप टेन मे जगह बनाई आंचल ने* *घरेलू अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित* *ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत ग्राम बड़े कनेरा में मिली प्राचीन पांडुलिपियां* * सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का तत्काल जारी  पीपीओ* *हेलमेट बैंक: सड़क सुरक्षा की दिशा में एक सार्थक पहल* *बस्तर मुन्ने कार्यक्रम अंतर्गत 01 मई से ग्राम स्तरीय शिविर*