
*बस्तर मुन्ने कार्यक्रम अंतर्गत 01 मई से ग्राम स्तरीय शिविर*
*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से
कोंडागांव, 29 अप्रैल 2026/ राज्य शासन के मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “बस्तर मुन्ने” कार्यक्रम के तहत ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 01 मई 2026 से जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित होंगे।
उक्त शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु मौके पर ही आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
इन शिविरों के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिविर प्रभारी एवं सहायक प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। साथ ही विकासखंड स्तर के सभी विभागों के अधिकारी एवं मैदानी अमले को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी कार्यक्रम अनुसार 01 मई 2026 को ग्राम भीरागांव ब, कुम्हारपारा, सिरसिबेड़ा, मसौरा, गिरोला, सातगांव, पल्ली, सितली, चिलपुटी, पलारी, डोंगरीगुड़ा, बफ़ना, बड़े भिरावंड, छोटेभिरावंड, छोटेबंजोड़ा, नेवता, मुलमुला, धनपुर, लेमडी, खड़का, भोगाड़ी में शिविर आयोजित होगा।
04 मई 2026 को ग्राम फूफा गिरोला, इंदागांव, फरसगांव, लखनपुरी, मरवाबेडा, चिपावंड, उमरगांव ब, कुलझर, भगदेवा, सिघनपुर, बड़ेसिलाटी, मालगांव, कुम्हारी, निलजी, भीरागांव अ,
कोकोड़ी, करंजी, बड़ेकनेरा, कमेला, कुकाड़गारकापाल, जरेबेंदरी में शिविर आयोजित किया जाएगा।
06 मई 2026 को ग्राम बड़े बेंदरी, बोलबोला, बाखरा, काकड़ाबेड़ा, डोंगरसिलाटी, कतावंड, सिदावंड, दहीकोंगा, राजागांव, बनियागांव, सुकुरपाल, जोबा, घोड़ागांव, माकड़ी, चिखलपुटी, कुसमा, कचोरा, सोनाबाल और बड़ेउसरी में शिविर आयोजित होंगे।
इसी प्रकार 08 मई 2026 को ग्राम बनउसरी, चिचपोलंग, बोटिकनेरा, करनपुर, मुनगापदर, बड़ेबजोड़ा, पुसावंड, मोहलई, ख़चगांव, मड़ानार, नगरी, संबलपुर, बम्हनी, इसलनार, चमई, हंगवा, कारसिंग, बोरगांव, मयूर डोंगर, पोलांग और खण्डाम में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने गांव में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करें।

