
*कलेक्टर शर्मा ने10 वीं 12 वीं के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 78038 11514
*कलेक्टर ने कड़ी मेहनत से लक्ष्य हासिल करने किया प्रेरित, छात्रों ने भी साझा किया अपने अनुभव*
भाटापारा 30 अप्रैल/बलौदाबाजार शिक्षा सत्र 2025- 26 में जिले के होनहार छात्रों ने 10 वीं और 12 वी कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 12 वीं में पलारी के लाल जिज्ञासु वर्मा ने स्टेट टॉपर बनकर इतिहास रचा और जिले का मान बढ़ाया। गुरूवार को जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कक्षा 10 वीं और 12 वीं के 11 मेधावी छात्रों को मोमेंटो और पौधा देकर सम्मानित किया।
कलेक्टर शर्मा ने सभी छात्रों को बधाई और उज्जवल भविष्य क़ी शुभकामना देते हुए कहा क़ी आप लोगों क़ी कड़ी मेहनत का परिणाम है कि आज यहां उपस्थित हैं। स्टेट टॉपर बनना अपने और परिवार के गौरव के साथ जिले और राज्य का मान बढ़ाने वाला परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमेशा बड़े सपने देखें और उसे पूरा करने में कोई कसर न छोड़ें। आप लोगों ने सपने को सच करने के लिये मजबूत कदम बढ़ा दिया हैं। इसी मजबूती के साथ आगे बढ़े। आपकी कड़ी मेहनत ही आपके हौसलों को मजबूत करेगा।
कलेक्टर शर्मा खरगोश और कछुआ क़ी कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि इस कहानी में जीवन का सार निहित हैं। यह हमें ऊर्जा, उत्साह, जूनून और शिथिलता का आभास कराती है। उन्होंने कहा आप स्वयं पर विश्वास रखें, परिवार का हमेशा मार्गदर्शन लेते रहे। अगले 5 से 7 वर्ष क़ी यात्रा आपके लिये संघर्ष और चुनौतियों से सामना करते हुए आगे बढ़ने का है।
इस दौरान कक्षा सरस्वती शिशु मंदिर पलारी के कक्षा 12 वीं 98.60 प्रतिशत के साथ स्टेट टॉपर जिज्ञासु वर्मा,राज्य में 9 वां स्थान प्राप्त शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कटगी नितेश कुमार देवांगन, जिले में प्रथम स्थान प्राप्त शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल डमरू के छात्र रूपेश कुमार साहू, द्वितीय स्थान प्राप्त
हायर सेकेण्डरी स्कूल दतरेंगी सूर्यप्रकाश,तृतीय स्थान प्राप्त स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट योजना अंतर्गत शिवलाल मेहता शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल भाटापाराके गौरी त्रिवेदी, चतुर्थ स्थान प्राप्त स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट योजना अंतर्गत गुरू घासीदास शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल कसडोल के अनिशा साहू पंचम स्थान प्राप्त सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल कसडोल के छात्र लक्की चौधरी, कक्षा 10 वीं में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त गुरूकूल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार क़ी छात्रा ईशा सोनवानी,
द्वितीय स्थान प्राप्त प्रगति विद्यालय हायर सेकेण्डरी स्कूल सण्डी के विभा वर्मा, तृतीय स्थान प्राप्त शासकीय गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल भाटापारा अनम फातिमा,चतुर्थ स्थान प्राप्त सेंट थामस हायर सेकेण्डरी स्कूल लवन के सुरभि वर्मा एवं पंचम स्थान प्राप्त शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कोयदा के मधु एवंवर्धमान विद्या पीठ इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार गीतिका वर्मा ने अपने अनुभव साझा क़ी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम 75.53 प्रतिशत एवं कक्षा 12 वी का 78 प्रतिशत रहा।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, डीईओ डॉ संजय गुहे, डीएमसी नरेंद्र वर्मा सहित मेधावी विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे

