Global news live
छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अभियंता दिवस कार्यक्रम में उत्कृष्ट इंजीनियरों का सम्मान*

*बिलासपुर ग्लोबल न्यूज ब्यूरो*
*अभियंता दिवस कार्यक्रम में उत्कृष्ट इंजीनियरों का सम्मान*
बिलासपुर, 15 सितंबर/छ.ग. डिग्री इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा भारत के सर्वोच्च इंजीनियर भारत रत्न सर मोक्षमुण्डम विश्वेश्रैया जी का जन्म दिवस अभियंता दिवस के रूप में मनाया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर, अध्यक्षता इंजीनियर बी.एस. चावला प्राचार्य जी.ई.सी. बिलासपुर, विशिष्ट अतिथि विधायक धरमजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला एवं विधायक इंजी. अटल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। लोक निर्माण विभाग के इंजी. बी.एस. कोराम मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग के इंजी. जे.आर. भगत मुख्य अभियंता, लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग के इंजी. संजय सिंह मुख्य अभियंता अतिथि के रूप में उपस्थित रहें।कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग से इंजी. के.के. पीपरी, प्रमुख अभियंता को उत्कृष्ट अभियंता एवार्ड से नवाजा गया। इंजी. जी.पी. पवार सेवानिवृत्त अभियंता को लाईफ टाईम एचीवमेंट एवार्ड से नवाजा गया है। जल संसाधन विभाग से इंजी. के.एस. गुरूवर जी मुख्य अभियंता को उत्कृष्ट अभियंता एवार्ड से नवाजा गया।इंजी. ए.के. सोमावार, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता को लाईफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग से इंजी. संजय सिंह मुख्य अभियंता को उत्कृष्ट अभियंता एवार्ड से नवाजा गया एवं इंजी. ए.के. साहू सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता को लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। छ.ग. ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण से इंजी. सुनील नामदेव जी अधीक्षण अभियंता को उत्कृष्ट अभियंता एवार्ड से नवाजा गया एवं पंचायत ग्रामीण विकास विभाग से इंजी. राजेश कुमार देवांगन जो सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता को लाईफ टाईम एचीवमेंट एवार्ड से नवाजा गया है। इस अवसर पर मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*