
*अमरकंटक के शांति कुटी आश्रम में 6 दिवसीय साधना शिविर 4 मई से*
अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट
अमरकंटक के शांति कुटी आश्रम में समर्थगुरु धारा संघ का 6 दिवसीय साधना शिविर 4 मई से
समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी के मार्गदर्शन में आत्मचिंतन और आध्यात्मिक साधना का होगा समागम
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली /पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित शांति कुटी आश्रम में समर्थ गुरु धारा संघ छत्तीसगढ़ द्वारा 4 मई से 9 मई 2026 तक छह दिवसीय साधना शिविर का आयोजन किया जावेगा । यह आध्यात्मिक शिविर समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी के मार्गदर्शन में संपन्न होगा ।
शिविर का मुख्य उद्देश्य सनातन परंपरा को केंद्र में रखते हुए ध्यान , भक्ति और ज्ञान की त्रिवेणी के माध्यम से साधकों की आध्यात्मिक चेतना को जागृत करना है । आयोजकों के अनुसार यह शिविर साधना, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक उन्नयन का विशेष अवसर होगा ।
राज्य संयोजक समर्थ गुरु धारा संघ छत्तीसगढ़ आचार्य संतोष चंद्रा ने बताया कि शिविर में साधकों को चार तल की विशेष साधना कराई जाएगी । प्रथम तल में सिद्धार्थ ध्यान योग 4 से 6 मई तक , द्वितीय तल में सुरति योग 7 से 9 मई तक , तृतीय तल में निरति योग 4 से 6 मई तक तथा चतुर्थ तल में अमृत योग 7 से 9 मई तक निर्धारित किया गया है ।
शिविर में साधकों के मार्गदर्शन हेतु समर्थ गुरु धारा संघ के केंद्रीय संयोजक आचार्य दर्शन मुख्य आचार्य के रूप में उपस्थित रहेंगे । उनके साथ सहयोगी आचार्यों में आचार्य कर्नल अनुतोष (चंडीगढ़) , आचार्य कुलदीप (हरियाणा) , आचार्य मां सीमा तिवारी (भोपाल) , आचार्य मां भक्ति पूर्णिमा (छत्तीसगढ़) , आचार्य मां बंदना सिंह तथा आचार्य मां रितु पाण्डेय साधकों का मार्गदर्शन करेंगी ।
शिविर में भाग लेने वाले साधकों को समर्थ गुरु धारा उद्गम , कबीर चबूतरा की आध्यात्मिक यात्रा तथा मां नर्मदा जी की महाआरती में सम्मिलित होने का अवसर भी प्राप्त होगा । आयोजकों के अनुसार यह शिविर साधना , सेवा और आत्मबोध का अद्वितीय संगम सिद्ध होगा ।
