Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक के धारकुंडी आश्रम में पांच दिवसीय आयुर्वेदिक उपचार शिविर होगा प्रारंभ*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

माइग्रेन (अर्धकपारी) से पीड़ित मरीजों के लिए 01 से 05 मई तक विशेष शिविर
अमरकंटक — मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित परमहंस धारकुंडी आश्रम  कपिलधारा रोड में 01 मई 2026 से 05 मई 2026 तक पांच दिवसीय आयुर्वेदिक उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
यह शिविर विशेष रूप से माइग्रेन (अर्धकपारी दर्द) से पीड़ित लोगों के लिए आयोजित किया जा रहा है । आयुर्वेदाचार्य डॉ. जय शर्मा (प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ) के मार्गदर्शन में मरीजों को आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार प्रदान किया जाएगा ।
शिविर में ठहरने , भोजन एवं विश्राम की समुचित व्यवस्था रहेगी । उपचार शुल्क एक हजार रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया गया है जिसमें दवाइयां भी शामिल है । इच्छुक मरीजों को पांच दिनों तक आश्रम में रहकर पूर्ण उपचार कराना अनिवार्य होगा  जिसके पश्चात ही उन्हें छुट्टी दी जाएगी ।
धारकुंडी आश्रम के प्रमुख स्वामी लवलीन बाबा जी ने बताया कि इस शिविर में आयुर्वेदाचार्य डॉ जय शर्मा द्वारा योग , प्राणायाम एवं आयुर्वेदिक थेरेपी के माध्यम से माइग्रेन से स्थायी राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा । साथ ही प्रतिभागियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होगा ।
माइग्रेन से पीड़ित व्यक्तियों से इस शिविर का लाभ लेने की अपील की गई है ।

Latest news
*अमरकंटक में टला एक बड़ा हादसा वाहन हुआ क्षतिग्रस्त* *अमरकंटक के धारकुंडी आश्रम में पांच दिवसीय आयुर्वेदिक उपचार शिविर होगा प्रारंभ* *प्रशासन की सक्रियता से 3 बाल विवाह पर लगी रोक* *दुर्गम वनांचलों तक पहुंची स्वास्थ्य टीमों ने गंभीर बीमारियों की पहचान से इलाज सुनिश्चित किया* *गंगा सप्तमी पर भक्तों ने मां नर्मदा में लगाई पुण्य की डुबकी* *पांडुलिपि ट्रेजर हंट जैसे नवाचारों से जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर* *DFO नीरज यादव के निर्देश पर संयुक्त टीम की दबिश पिंकू-गीता खांडे के घर से2.372 घनमीटर सागौन मिला* *1238वीं जयंती पर आदि गुरु शंकराचार्य जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई* *सामुदायिक स्थानों पर अतिक्रमण हटाने करें कड़ी कार्यवाही कलेक्टर* *डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी का मामला गरमाया*