Global news live
कांकेरकोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव*



*कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।*

*कोंडागांव 24 अप्रैल 2026 /* प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी की अध्यक्षता में दिनांक 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल अदालत की तैयारी को लेकर कोण्डागांव जिले के समस्त थाना प्रभारियों का लिया बैठक ।
बैठक में *अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विक्रम प्रताप चन्द्रा, मुख्य न्यायिक मजिट्रेट श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कु० गायत्री साय व समस्त थाना प्रभारी* उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दिनांक 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की सफल एवं न्याय प्रक्रिया की दक्षता को बढ़ाना, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए रणनिति बनाना तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु न्यायपालिका और पुलिस विभाग के बीच समन्वय स्थापित करना था।
बैठक में न्यायाधीश महोदय द्वारा नेशनल लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि लोक अदालत के माध्यम से लंबित प्रकरणों का त्वरित सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण किया जाता है, जिससे न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या में कमी आती है तथा आम नागरिकों को शीघ्र न्याय प्राप्त होता है।
न्यायाधीश महोदय ने सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश किये कि वे न्यायालय में लंबित ऐसे मामलों की सूची तैयार करें जो नेशनल लोक अदालत में निपटाए जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की सक्रिय सहभागिता से अधिक से अधिक मामलों को सुलझाया जा सकता है, जिससे जनता को शीघ्र न्याय मिलेगा।
इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि विशेष तौर पर आबकारी अपराध, ट्रैफिक चालान और राजीनामा योग्य सामान्य अपराधों एवं छोटे धाराओं जैसे प्रकरणों को अधिक से अधिक निराकरण पर जोर देना तथा प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को अपने-अपने स्तर पर तामिली करवाने हेतु निर्देशित किया गया।

Latest news
*जिला निर्माण को लेकर संघर्ष समिति  ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाक़ात* *गरीब, किसान महिला और युवा के उत्थान को समर्पित रहे 12 साल भाजपा* *ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर परिषद की बड़ी पहल* *अधिमास एवं सोमवती अमावस्या पर अमरकंटक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब* *भूमिपूजन समारोह की तैयारियां पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी  ने किया स्थल निरीक्षण* *पत्रकार हितों की आवाज पहुंची मुख्यमंत्री सचिवालय तक जनसंपर्क विभाग को कार्रवाई के निर्देश* *अमरकंटक  घाट के समीप सुलभ शौचालय महीनों से बंद* *श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को ओढ़ाई 111 मीटर लंबी चुनरी* *सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने मंत्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात*  *रमन लाल अग्रवाल ने किया देहदान*