अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ के लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. पी.के. नियोगी की अस्थियां नर्मदा में प्रवाहित*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट



अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में छत्तीसगढ़ प्रांत के मनेंद्रगढ़ के लोकप्रिय एवं सहज-सरल स्वभाव के धनी चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार नियोगी (पी.के. नियोगी) की अस्थियां पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित आरंडी संगम में पूरे विधि-विधान और भावपूर्ण माहौल में मां नर्मदा नदी में प्रवाहित की गईं ।
मंगलवार 07 अप्रैल 2026 की संध्या को उनके पुत्र प्रमित कुमार नियोगी ने विधिवत पूजन-अर्चन कर श्रद्धापूर्वक अस्थि विसर्जन किया । इस दौरान परिवारजन एवं निकट सहयोगी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में आलोक तिवारी तथा डॉ. धर्मेंद्र प्रजापति भी मौजूद रहे ।
उल्लेखनीय है कि डॉ. प्रदीप कुमार नियोगी  जिन्हें मनेंद्रगढ़ , बिलासपुर और रायपुर क्षेत्र में “पी.के. नियोगी” के नाम से जाना जाता था । वे एक ख्यातिलब्ध एवं कुशल सर्जन थे । उनका हाल ही में बिलासपुर में निधन हो गया था । इसके पश्चात उनका अंतिम संस्कार मनेंद्रगढ़ में जनसमूह की उपस्थिति में किया गया ।
डॉ. नियोगी अपने मिलनसार व्यक्तित्व , सरल स्वभाव और सेवाभावी दृष्टिकोण के कारण क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय थे । उन्होंने अनूपपुर , कोतमा , शहडोल , पेंड्रा रोड (पेंड्रा) एवं बिलासपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय तक अपनी चिकित्सकीय सेवाएं देकर हजारों मरीजों को लाभान्वित किया ।
उनके निधन से चिकित्सा जगत एवं क्षेत्र में शोक की लहर है । उनकी सेवाएं और स्नेहिल व्यवहार सदैव स्मरणीय रहेंगे ।

Latest
*क्रांति दिवस पर सेमरा में कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन* *परिषद का बुलडोजर  मुख्य मार्गों से हटाए अवैध कब्जे* *निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 66 मरीजों ने कराया परीक्षण* *नकटी के बाद अब चंदेरी की चरागाह जमीन उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी* * बिल्हा में जीवनदीप समिति के खातों में लाखों का फर्जीवाड़ा* *कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान*