अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में नर्मदांचल स्पोर्ट्स क्लब द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट



खेल प्रेमियों में उत्साह, प्रथम मैच समनापुर और पकारिया के मध्य खेला गया

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में खेल एवं युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए नर्मदांचल स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य आयोजन रामघाट मैदान में किया गया। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह एवं उमंग का वातावरण देखने को मिल रहा है तथा खेल प्रेमियों में विशेष आकर्षण बना हुआ है।
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का शुभारंभ 05 अप्रैल 2026, रविवार को सायं 8:00 बजे हुआ। उद्घाटन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम एवं खंड चालक पुष्पराजगढ़ ओम प्रकाश अग्रवाल के करकमलों से फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर नगर कार्यवाह रंजीत सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मदन त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया, पार्षद दिनेश द्विवेदी, पार्षद कान्हा तिवारी, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश द्विवेदी, पंडित उमेश द्विवेदी, पंडित जुगुल किशोर द्विवेदी, पंडित श्रेयांक द्विवेदी एवं पंडित अभिषेक (गोलू) द्विवेदी सहित नर्मदांचल स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला समनापुर और पकारिया टीमों के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना तथा क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने एवं इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Latest
*क्रांति दिवस पर सेमरा में कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन* *परिषद का बुलडोजर  मुख्य मार्गों से हटाए अवैध कब्जे* *निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 66 मरीजों ने कराया परीक्षण* *नकटी के बाद अब चंदेरी की चरागाह जमीन उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी* * बिल्हा में जीवनदीप समिति के खातों में लाखों का फर्जीवाड़ा* *कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान*