Global news live
खोंगसरा आमागोहन ग्लोबल न्यूजछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*शोक की घड़ी दी आर्थिक व सामाजिक सहायता*

*शोक की घड़ी में कवराई यादव समाज बना सहारा, केवची में पीड़ित परिवार को दी आर्थिक व सामाजिक सहायता*

ग्लोबल न्यूज केवची- गौरेला-बिलासपुर

छत्तीसगढ़ कवराई यादव society ने सामाजिक एकजुटता और मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए ग्राम केवची में शोक संतप्त परिवार की सहायता के लिए सराहनीय पहल की। समाज के पदाधिकारियों द्वारा श्रीमती शुकवरिया बाई यादव को ₹10,551 (दस हजार पांच सौ इक्यावन रुपए) की सहानुभूति राशि प्रदान की गई, ताकि इस कठिन समय में परिवार को आर्थिक एवं मानसिक संबल मिल सके।
     इस अवसर पर उपस्थित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक ताकत उसके सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और संवेदनशीलता में निहित होती है। दुख की घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना ही समाज की पहचान है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी हर संभव सहयोग समाज की ओर से मिलता रहेगा।
इस पुनीत कार्य में जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष विष्णु यादव, कोषाध्यक्ष नरेश यादव एवं जयराम यादव, संगठन प्रभारी सावन यादव, महामंत्री रमेश यादव, सचिव रामप्रसाद यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनीता यादव, मीडिया प्रभारी रमेश यादव एवं प्रेम कुमार यादव, तथा जिला उपाध्यक्ष मयाराम यादव की विशेष उपस्थिति रही।
      कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोगकर्ताओं में सतीश यादव (केवची), बुधवार यादव (उमरिया दादर), कपिल यादव (नवागांव सल्का) एवं पवन यादव (केवची) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं संरक्षकगण सुधराम यादव (दावनपारा कोरबा), कामता प्रसाद यादव (पाली कोरबा), लखन यादव (उमरिया दादर बिलासपुर), मोतीराम यादव (बिरगहनी बिलासपुर), भुवन यादव (कवर्धा) एवं राजन कुमार यादव (लहरापारा कोरबा) का मार्गदर्शन भी इस कार्य में उल्लेखनीय रहा।

कवराई यादव समाज की यह पहल न केवल सामाजिक एकता का उदाहरण है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि संगठित समाज हर परिस्थिति में अपने लोगों के साथ खड़ा रहता है और यही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है।

Latest news
*भाटापारा दुर्ग हटिया एक्सप्रेस का नियमित स्टॉपेज प्रारंभ हुआ* *भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान* *अमरकंटक के श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में निःशुल्क मिर्गी व लकवा जांच शिविर आयोजित* *अमरकंटक में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रामघाट पर चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान* *अमरकंटक के जालेश्वर मार्ग में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ * *रेवा सामुदायिक भवन का हुआ भूमि पूजन * *सिर पर मंदिर रखकर  मां नर्मदा परिक्रमा कर रहे* *प्राइवेट स्कूल डी ए वी के उद्घाटन में पहुंचे शिक्षा मंत्री* *शोक की घड़ी दी आर्थिक व सामाजिक सहायता* *गौरीशंकर शंकर सिद्ध हनुमानमंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के बाद हनुमान चालीसा सुंदरकांड का पाठ एवं भंडा...