Global news live
बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*आस्था, एकता और सांस्कृतिक गौरव के संग मनाया गया चेट्रीचंड्र पर्व*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

भाटापारा 20 मार्च/ चेट्रीचंड्र पर्व के पावन अवसर पर भाटापारा नगर में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं का भव्य एवं प्रेरणादायी स्वरूप देखने को मिला। इस अवसर पर नगर के पावन झूलेलाल मंदिर में आयोजित भव्य महाआरती में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा ने सहभागिता कर पूजा-अर्चना की तथा प्रभु झूलेलाल जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाआरती के उपरांत निकली भव्य शोभायात्रा में भी उनकी गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रद्धा, उल्लास और भक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पर्व की गरिमा को और अधिक ऊँचाई प्रदान की।इसी क्रम में चेट्रीचंड्र पर्व के अवसर पर पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत एवं पूज्य बिरादरी पंचायत, भाटापारा द्वारा आयोजित भव्य बाइक रैली में भी नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा शामिल हुए। इस दौरान समाज के उत्साह, अनुशासन, एकता एवं सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत और प्रेरणादायी स्वरूप देखने को मिला। यह आयोजन सिंधी समाज की समृद्ध परंपराओं, आस्था, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।
इन सभी आयोजनों ने समाज को एक सूत्र में पिरोने, सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने तथा नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा का वक्तव्य इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि
चेट्रीचंड्र पर्व केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी आस्था, एकता, संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और समाज में प्रेम, भाईचारा एवं सद्भाव को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।
सिंधी समाज की यही पहचान – संस्कृति, सेवा और सम्मान।।
सिंधी समाज द्वारा इस प्रकार के भव्य और अनुशासित आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है।मैं प्रभु झूलेलाल  से प्रार्थना करता हूँ कि वे समस्त नगरवासियों एवं समाजजनों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें तथा सभी पर अपनी कृपा सदैव बनाए रखें

Latest news
*आस्था, एकता और सांस्कृतिक गौरव के संग मनाया गया चेट्रीचंड्र पर्व* *कलेक्टर ने की नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा* *शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेश* *अमरकंटक के उद्गम स्थली में हुई झमाझम बारिश* *अमरकंटक नर्मदा मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर प्रज्ज्वलित हुईं 82 अखंड ज्योतियां* *हिंदू नव वर्ष 2026, बृहस्पति होंगे साल के राजा मंगल होंगे मंत्री-ज्योत्षी* *बिलासपुर नसबंदी कांड डॉ. गुप्ता को 2 साल जेल 5 आरोपी बरी* *हाईकोर्ट बिलासपुर का मामला, जिला प्रशासन कोंडागांव कर रहा अनदेखा* *अमरकंटक नगर परिषद द्वारा चलाया जा रहा  स्वच्छता अभियान* *सामूहिक विवाह का आयोजन सांसद बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ*