Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक नगर परिषद द्वारा चलाया जा रहा  स्वच्छता अभियान*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट



मां नर्मदा की निर्मलता बनाए रखने की पहल
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली /पवित्र नगरी अमरकंटक एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है । पवित्र नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा की स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से मां नर्मदा नदी के रामघाट तट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है । उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन और नगर परिषद अमरकंटक के मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते के  अधीनस्थ कर्मचारियों , जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ मिलकर लगातार दूसरे दिन भी साफ सफाई का कार्य किया गया ।
अभियान के तहत नर्मदा जलधारा के भीतर जमी गंदगी एवं कचडे को बाहर निकाला गया तथा घाटों की साफ-सफाई की गई । इस पहल का मुख्य उद्देश्य मां नर्मदा की जलधारा को स्वच्छ , निर्मल एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखना है जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं , पर्यटकों एवं परिक्रमा वासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके ।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते ने सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नर्मदा नदी में कचरा न डालें तथा साबुन , तेल आदि का उपयोग भी न करें । उन्होंने घाटों को स्वच्छ बनाए रखने , वहां भोजन आदि न बनाने तथा राख एवं कूड़ा-करकट न फैलाने की भी अपील की है ।
इस अभियान में मुख्यरूप से नगर परिषद के कर्मचारी उमाशंकर परमार , गणेश यादव , राजकुमार सिंह , मेघा सिंह , राम मोगरे  , मनीष , बैजनाथ चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि विक्की द्विवेदी , समीर मानिकपुरी , गिरधारी जायसवाल एवं परशुराम गुप्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे ।
गौरतलब है कि यह सेवा-भावी स्वच्छता अभियान प्रतिदिन प्रातःकाल दो से तीन घंटे तक संचालित किया जा रहा है जिससे नर्मदा तट की स्वच्छता और पवित्रता को बनाए रखा जा सके ।

Latest news
*हाईकोर्ट बिलासपुर का मामला, जिला प्रशासन कोंडागांव कर रहा अनदेखा* *अमरकंटक नगर परिषद द्वारा चलाया जा रहा  स्वच्छता अभियान* *सामूहिक विवाह का आयोजन सांसद बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ*  *गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह* *अमरकंटक में नर्मदा परिक्रमा हेतु देशभर से उमड़े श्रद्धालु * *अमरकंटक के कल्याणिका केन्द्रीय शिक्षा निकेतन का वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्साहवर्धक* *अमरकंटक में मालवा अंचल के श्रद्धालु कर रहे कुलदेवी-देवताओं व अस्त्र-शस्त्र की पूजा* *कांग्रेस का विधानसभा घेराव गौरेला पेंड्रा मरवाही में तैयारी बैठक सम्पन्न* *होली के रंग में रंगे पत्रकार ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ का भव्य आयोजन* *अमरकंटक के कपड़ा दुकान में लगी आग*