
*कोटा में फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर वसूली का बड़ा मामला सामने आया*
*कोटा ग्लोबल न्यूज*
कोटा में फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर वसूली का मामला सामने आया है। करगीखुर्द निवासी
अभिषेक सिंह एवं पटैता निवासी मनोज यादव ने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ युवकों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उनसे 54 हजार रुपये की वसूली की है। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज किया है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
शिकायत के अनुसार
सर्वप्रथम पटैता निवासी मनोज यादव के घर गए और गाली गलौज एवं धमकी दिया गया वहां से आकर
– करगी खुर्द निवासीअभिषेक सिंह को रात 12 बजे स्कार्पियो सवार दो युवक घर के सामने आए और गाली-गलौज की।
– इसके बाद उन्हें मोबाइल पर काल कर बाहर बुलाया और 1.50 लाख रुपये की मांग की।
– न देने पर अवैध नशा सामग्री रखने की धमकी दी गई।
– अभिषेक सिंह ने मजबूर होकर 54 हजार रुपये नगदी दिए।
– इस मामले में शुभम यादव प्रभात ठाकुर विनय साहू आशीष शर्मा योगेश पांडेय, देव बघेल, को गिरफ्तार किया गया
जिस गाड़ी से फर्जी क्राइम ब्राच अधिकारी बन कर आए थे वहसफेद कलर की स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर एन सीजी 10 ,4800 दूसरी गाड़ीलाल कलर का स्वीफ्ट सीजी 10 बी डब्लु -3926 थी
घटना के बाद घर मे डर का महौल है अभिषेक सिंह मनोज यादव ने इसकी शिक़ायत sdop श्रीमती नूपुर उपाध्याय मैडम से किया गया तब जाकर fir किया गया इसके पहले कोटा थानेदार नरेशचौहान को इस संबंध में जन प्रतिनिधियों के द्वारा मौखिक बताया गया था उसके बाद भी थानेदार के द्वारा इस मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया जबकि सूत्रों के मुताबिक कोटा थानेदार नरेशचौहान के फर्जी क्राइम ब्रांच का हवाला देने वाले वाहन चालक पूर्व परिचित के थे इसलिए अपराध कायम करने में आनाकानी उनके द्वारा किया जा रहा था शिकायत करने वाले प्रार्थी को भी उनके द्वारा धमकाया जा रहा था कि fir ना करें तब जाकर कोटा sdop मैडम श्रीमती नुपुर उपाध्याय के द्वारा संज्ञान में लेने के बाद आगे की कार्यवाही की गई ।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम रवाना कर दी गई है। छै आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
