
*कोटा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई आदित्य दीक्षित*
*कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट*

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कोटा में भव्य समारोह: महिलाओं को सम्मानित किया गया
कोटा के अग्रसेन भवन में महिलाओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
• जज, डॉक्टर, इंजीनियर, महिला प्राचार्य, शिक्षिकाओं और मितानिनों को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
• विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं और अपनी शक्ति, बुद्धिमत्ता और संघर्षशीलता के बल पर हर क्षेत्र में सफलता अर्जित कर रही हैं।
• समाजसेवी आदित्य दीक्षित ने कहा कि नारी त्याग, ममता और शक्ति का प्रतीक है।
• समारोह में नगर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला संगठनों की सदस्याएं और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कोटा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई
