
*कोटा की अव्यवस्था: गड्ढों में डूबी सड़कें जिम्मेदारों की अनदेखी*
ग्लोबल न्यूज कोटा नारायण यादव की रिपोर्ट
कोटा शहर की सड़कें राहगीरों के लिए खतरा बन गई हैं। जयस्तभं नाका चौक में एक बड़ा गड्ढा खतरनाक बन गया है, जो पड़ाव पारा एसडीएम कर्यालय तहसील कार्यालय वन विभाग कार्यालय बिजली विभाग कर्यालय पीएमश्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय pwd आदि अन्य विभाग कार्यालय स्थित है लेकिन अधिकारियों को दिखाई नहीं दे रहा है। जबकि इन्हीं रास्तों से आना-जाना करते हैं गड्ढे के कारण यहां की ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो रही है, लेकिन जिम्मेदारों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। लगता है कि वे किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं
कोटा की सड़कों की स्थिति गंभीर है, और राहगीरों को गड्ढों और बैरिकेड्स के कारण परेशानी हो रही है। रोड की स्थिति और भी खराब है, जहां भारी वाहनों के गुजरने रास्ता जाम हो रहा है जबकि इसी रास्ते से अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है
कोटा की अव्यवस्था: गड्ढों में डूबी सड़कें, जिम्मेदारों की अनदेखी
