Global news live
बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सामूहिक विवाह का आयोजन सांसद बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ* 

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*तहसील साहू संघ भाटापारा के तत्वाधान में सामूहिक विवाह का आयोजन सांसद बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ* 

भाटापारा 17 मार्च/ माता कर्मा जयंती के पावन अवसर पर आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ
कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा एवं सतनारायण कथा पूजन के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुषों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  बृजमोहन अग्रवाल  सांसद लोकसभा रायपुर छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे। उन्होंने तहसील साहू संघ के अतिरिक्त भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा कर समाज को बड़ी सौगात प्रदान की
कार्यक्रम की अध्यक्षता  इन्द्र साव  विधायक भाटापारा द्वारा की गई।
प्रमुख अतिथि के रूप में  सत्यप्रकाश साहू  उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ एवं धनंजय साहू
कार्यकारिणी सदस्य, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विशिष्ट अतिथि के रूप में  अश्वनी शर्मा अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद भाटापारा स्वतंत्र अग्रवाल दाऊ, ग्राम तरेंगा,  मोनू महेंद्र साहू  जिला पंचायत सदस्य अशोक साहू  अध्यक्ष, लवन तहसील साहू संघ जगदीश साहू  अध्यक्ष, पलारी तहसील साहू संघ माननीय  गनपत साहू  अध्यक्ष, दातान परिक्षेत्र बलदाऊ साहू  अध्यक्ष, बलौदा बाजार परिक्षेत्र एवं  रामविलास साहू  (बनसाकरा) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
समारोह का मुख्य आकर्षण आदर्श सामूहिक विवाह रहा, जिसमें सिंगारपुर स्थित माता मौली प्रांगण में कुल 9 नवयुगलों ने विधि-विधान से सात फेरे लेकर अपने नए वैवाहिक जीवन की शुभ शुरुआत की।
इस आयोजन का उद्देश्य समाज में बढ़ती विवाह की खर्चीली परंपराओं को कम करते हुए सादगीपूर्ण एवं सामूहिक विवाह को बढ़ावा देना रहा, जिसे समाज के सभी वर्गों का भरपूर सहयोग एवं समर्थन प्राप्त हुआ।
उपस्थित अतिथियों एवं वरिष्ठजनों ने अपने उद्बोधन में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती एवं जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया।
समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति से यह कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन  सरोज साहू  एवं उनके साथियों द्वारा किया गया।
अंत में तहसील साहू संघ भाटापारा के समस्त पदाधिकारीगण, परिक्षेत्र अध्यक्षों एवं समाजबंधुओं द्वारा कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले सभी जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम मे उपस्थित पदाधिकारी गण
कुलेश्वर साहू  अध्यक्ष
देवकराम साहू  कार्यकारी अध्यक्ष
नरेश साहू  उपाध्यक्ष
ममता कमलेश साहू  उपाध्यक्ष
सहदेव साहू  सचिव
विरेन्द्र साहू कोषाध्यक्ष
तिहारू साहू  संगठन सचिव
सती शंकर साहू  संगठन सचिव
परिक्षेत्र पदाधिकारी:
भरत साहू – अध्यक्ष, मोपर परिक्षेत्र
कोमल साहू – अध्यक्ष, मोपका परिक्षेत्र
दयालु साहू – अध्यक्ष, तरेंगा परिक्षेत्र
रामसागर साहू अध्यक्ष, सिंगारपुर परिक्षेत्र महेन्द्री सुनील साहू संगठन सचिव, सिंगारपुर परिक्षेत्र
समारु साहू  अध्यक्ष, ग्रामीण साहू समाज सिंगारपुर
तहसील साहू संघ भाटापारा

Latest news
*हाईकोर्ट बिलासपुर का मामला, जिला प्रशासन कोंडागांव कर रहा अनदेखा* *अमरकंटक नगर परिषद द्वारा चलाया जा रहा  स्वच्छता अभियान* *सामूहिक विवाह का आयोजन सांसद बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ*  *गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह* *अमरकंटक में नर्मदा परिक्रमा हेतु देशभर से उमड़े श्रद्धालु * *अमरकंटक के कल्याणिका केन्द्रीय शिक्षा निकेतन का वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्साहवर्धक* *अमरकंटक में मालवा अंचल के श्रद्धालु कर रहे कुलदेवी-देवताओं व अस्त्र-शस्त्र की पूजा* *कांग्रेस का विधानसभा घेराव गौरेला पेंड्रा मरवाही में तैयारी बैठक सम्पन्न* *होली के रंग में रंगे पत्रकार ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ का भव्य आयोजन* *अमरकंटक के कपड़ा दुकान में लगी आग*