
गौरेला पेंड्रा मरवाही
*स्वछता ही सेवा कार्यक्रम के तहत शहरों के वार्डों, सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, बाजारों, व्यावसायिक परिसरो में किया गया श्रमदान*
*जीपीएम से कृष्णा पांडे की रिपोर्ट*
*गौरेला पेंड्रा मरवाही, ग्लोबल न्यूज़ *01 अक्टूबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आह्वान पर प्रदेश व्यापी स्वछता ही सेवा कार्यक्रम के तहत आज नगर पालिका परिषद गौरेला और पेंड्रा के सभी वार्डों सहित सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, बाजारों, व्यावसायिक परिसरों, जिला चिकित्सालय आदि में श्रमदान किया गया। कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विशेष समूह द्वारा स्वयं झाडू, फावड़ा, कुदाल एवं अन्य सफाई सामग्री लेकर श्रमदान किया गया और शहरों को स्वच्छ स्वस्थ एवं स्वस्थ एवं स्वस्थ बनाने में अपना सहयोग दिया।

