Global news live
कांकेर

*पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी सटोरियों को खाता उपलब्ध कराने वाले 8 गिरफ्तार, 5 फरार, आठ खाते सीज*


//बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट//

“पखांजुर ग्लोबल न्यूज़ “
जिले के पखांजूर इलाके में ऑनलाइन एप के माध्यम से सट्टा खिलाने और सटोरियों का सहयोग करने वाले 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 92 हजार रुपए नकद और 8 मोबाइल समेत 3 चेकबुक जब्त किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने ऐसे आरोपियों को भी दबोचा हैं, जिन्होंने अपने बैंक खाते सटोरियों को उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने सभी 8 बैंक खातों को सीज किया है। वहीं इस मामले में अब भी 5 आरोपी फरार है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है।

अपने बैंक खाते को जान बूझकर जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराना अपराध के दायरे में आता है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एचडीएफसी बैंक पखांजूर शाखा में शिवम नाम का एक व्यक्ति गलत तरीके से पैसों का ट्रांजेक्शन कर रहा है। शिवम ने इसी बैंक में दूसरे लोगों का खाता खुलवाया है। इसका इस्तेमाल अंबानी बुक एप और दूसरे ऑनलाइन गैंबलिंग एप के पैसों के लेनदेन के लिए हो रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने शिवम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद इस मामले का पूरा खुलासा हुआ। इस पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। साथ ही फरार आरोपियों की पतासाजी के लिए अलग से टीम तैयार कर भेजी गई है।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*