कोंडागांव

*बकोदागुड़ा में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, खिलाया गया नेवता भोजन*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

*प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला बकोदागुड़ा में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, खिलाया गया नेवता भोजन*
कोंडागांव। विकास खण्ड कोंडागांव अंतर्गत संचालित ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा के आश्रित शाला प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला बकोदागुड़ा में 26 जून को शाला प्रवेशोत्सव 2024-25 धूम-धाम के साथ मनाया गया। नवप्रवेषित बच्चों को शाला के प्रति आकर्षित करने व शालाओं से जोड़ने के उद्देश्य से शासन द्वारा प्रति वर्ष शैक्षणिक सत्र के शुरुआत में पूरे छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला बकोदागुड़ा में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। जिसमें नव प्रवेषित कक्षा पहली और छठवीं के छात्र-छात्राओं को उपस्थित अतिथियों के कर-कमलों से तिलक वंदन कर पुष्प-गुच्छ के साथ स्वागत कर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। साथ ही निःशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तक, पेन कॉपी एवं अन्य पाठ्य सामग्री प्रदाय किया गया।
*नेवता भोजन में स्वादिष्ट भोजन के साथ केला सेब मीठा दिया गया*
जनसमुदाय की सहभागिता को बढ़ावा देने, ग्रामीणों को शाला से जोड़ने के उद्देश्य से साशन द्वारा संचालित नेवता भोजन का आयोजन सभी शिक्षक स्टाफ के व्यय से किया गया। जिसमें खीर पूड़ी, पनीर की सब्जी, बैगन की सब्जी, दाल-चावल तथा *सहायक आयुक्त (आदिम जाति कल्याण विभाग) श्रीमती रेशमा खान* द्वारा प्रदत्त केला सेब, मीठा परोसा गया। इस अवसर पर संकूल समन्वयक श्री मयाराम उईके, एसएमसी उपाध्यक्ष श्रीमती कांता भंडारी, पूर्व सरपंच श्रीमती असपति भंडारी,प्रधान अध्यापक श्री सीएस मातलम, शिक्षक सुरेश भेड़िया, अशोक भारती, रेणु तिवारी, कुसुम साहू, नीलकंठ साहू, श्री हरी मंडावी, महेश्वरी मंडावी, ममता भंडारी, मानबती कश्यप, फूलो भंडारी, सुदनी भंडारी, सोनाधार बघेल, केदार भंडारी, चंपालाल बघेल, सूरज बघेल, जयलाल पटेल, असली पांडे, लखमी कश्यप, केजू कश्यप, पवन बघेल के अलावा पहली से आठवीं के छात्र-छात्राएं एवं भारी संख्या में ग्रामीण पालक गण मौजूद रहे।

Latest
*भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश जल भराव वाले इलाके में निकासी अभियान* *जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की परिचय यात्मक बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न* *शिवरतन शर्मा ने आदिवासी जीवनशैली देश की अनमोल धरोहर* *14 लाख कहाँ गए? कटघोरा की अटल प्रतिमा में महाघोटाला* *ASP राजेश जोशी की मौजूदगी में बिल्हा पुलिस ने सुनी फरियाद* *अमरकंटक पत्रकारों की थाना प्रभारी से सौजन्य मुलाकात* *कांवड़ में नर्मदा जल लेकर ज्वालेश्वर धाम पहुंचे हजारों श्रद्धालु* *क्रांति दिवस पर सेमरा में कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन* *परिषद का बुलडोजर  मुख्य मार्गों से हटाए अवैध कब्जे* *निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 66 मरीजों ने कराया परीक्षण*