Global news live
छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मस्तूरी में धूमधाम से मनाया  संत शिरोमणि श्री गाडगे बाबा का 150वां जन्मोत्सव*

*बिलासपुर ग्लोबल न्यूज चंद्र कुमार रजक की रिपोर्ट*

मस्तूरी में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्र संत शिरोमणि श्री गाडगे बाबा का 150वां जन्मोत्सव

मुख्य अतिथि नितेश सिंह ठाकुर ने संत गाडगे भवन के लिए 5 लाख
रुपये देने की घोषणा की

(बिलासपुर) मस्तूरी विकासखंड के ग्राम मस्तूरी में राष्ट्र संत शिरोमणि संत गाडगे बाबा जी का 150वां जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कन्नौजे रजक समाज द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में बाबा संत गाडगे के छायाचित्र पर मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत मस्तूरी के उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जनपद सदस्य के. के. निर्णेजक ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, सरपंच सुनीता विनोद सारथी तथा जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्ण एवं कार्तिक राम पटेल जनपद सदस्य वेद परसदाउपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत समाज के प्रमुख सदस्यों पंकज निर्मलकर, संतोष निर्णेजक, देवनाथ निर्णेजक, सूरज निर्णेजक, मुथरा निर्णेजक, सरस्वती निर्णेजक, अशोक निर्णेजक, गौरव निर्णेजक, गोल्डी निर्णेजक, राजेंद्र  निर्णेजक, दौलत निर्णेजक, बुधराम ,प्रदीप , नंदकुमार, संतन निर्णेजक, शिव निर्णेजक, रामसनेही,श्रीराम ,नरेश,सोमू,एवं पनबुड़ा निर्णेजक द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर किया गया।
मुख्य अतिथि नितेश सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र संत गाडगे बाबा केवल एक संत ही नहीं, बल्कि समाज सुधार के महान प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में स्वच्छता, शिक्षा, समानता और मानव सेवा का संदेश दिया। आज भी समाज को उनके विचारों की उतनी ही आवश्यकता है जितनी उस समय थी।
उन्होंने कहा कि गाडगे बाबा का जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्ची पूजा सेवा और स्वच्छता में है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में फैली कुरीतियों, भेदभाव और अंधविश्वास को समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए।
मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि यदि समाज संगठित होकर शिक्षा और संस्कार पर ध्यान दे, तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल होगा। संत गाडगे बाबा के बताए मार्ग पर चलकर हम स्वच्छ, समृद्ध और संस्कारित समाज का निर्माण कर सकते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने संत गाडगे भवन मस्तूरी के विकास के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
वहीं विशिष्ट अतिथि सुनीता विनोद सारथी ने संत गाडगे बाबा के समाज सुधार कार्यों पर प्रकाश डालते हुए भवन की मरम्मत के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्ण ने भी भवन के लिए बोर करवाने की घोषणा की।
कार्यक्रम में मस्तूरी, वेदपरसदा, आंकीडीह, लिमतरा, पेंड्री, कोहरौदा, टिकारी, खैरा और भदौरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में के. के. निर्णेजक ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन परसराम निर्णेजक ने किया।

Latest news
*सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा* *आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे वृन्दावन मे श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ आयोजन* *कोण्डागांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित* *कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार* *फरसगांव मंडल प्रभारी जितेंद्र सुराना का हुआ स्वागत* *राजेंद्र भारती ने संभाला  विकास प्राधिकरण का कार्यभार* *अमरकंटक में ग्रीष्मकालीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 05 से 12 मई तक चलेगा * *भिलाई के पटेल अकादमी ने ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल ने जीता गोल्ड*