
*भाजपा कार्यालय प्रेसवार्ता क़ो सांसद संतोष पाण्डेय -भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने किया सम्बोधित*
ग्लोबल न्यूज रिपोर्ट जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
*बजट से समुचित विकास सुनिश्चित होने के साथ ही प्रदेश की आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी:- संतोष पाण्डेय*
*बजट प्रदेश की करोडो जनता की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है:- शिवरतन शर्मा*
भाटापारा :- भाजपा कार्यालय भाटापारा में वर्ष 2026-27 प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट क़ो लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की गई..
छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डबल इंजन भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट रखा। इस वर्ष बजट का मूल उद्देश्य संकल्प (SANKALP) यानी S -समावेशी विकास, A-अधोसंरचना, N-निवेश, K-कुशल मानव संसाधन, A-अंत्योदय, L-लाइवलीहुड और P-पॉलिसी से परिणाम तक रहा। उक्त बाते प्रेसवार्ता क़ो सम्बोधित कर राजनांदगाव सांसद संतोष पाण्डेय ने कही…
संतोष पाण्डेय ने कहा की अपने उद्देश्य के अनुरूप इस बजट में महिला, युवा, किसान, मध्यमवर्ग के हितों के साथ ही प्रदेश की आर्थिक प्रगति, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि जैसे क्षेत्रों के भी विकास की झलक देखने को मिली। खासकर बस्तर एवं सरगुजा और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों निवासरत परिवारों और वहां पर्यटन के विस्तार से लेकर स्थानीय निवासियों के सशक्तिकरण के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किये गए।
संतोष पाण्डेय ने आगे कहा की बजट में कई प्रमुख प्रावधान, योजनाएं एवं निर्णय 2026-27 के बजट में लिए गए हैं जिनसे प्रदेश के हर व्यक्ति, वर्ग एवं क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित होने के साथ ही प्रदेश की आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने भी प्रेसवार्ता क़ो सम्बोधित कर कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास और जनता की आकाँक्षाओं को पूरा करने के साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को गति देने हेतु यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी एवं जनहितैषी बजट है। यह बजट प्रदेश की 3 करोड़ जनता की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है। इस बजट में कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए विशेष प्रावधान कर अन्नदाता को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया गया है। साथ ही अधोसंरचना, सड़कों, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक निवेश कर विकास की गति को और तेज करने का संकल्प लिया गया है।
शिवरतन शर्मा ने कहा की युवा शक्ति को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने तथा स्टार्टअप एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का विस्तार किया गया है। यह बजट सामाजिक न्याय, सुशासन और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर आधारित है। प्रदेश के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों तक विकास की रोशनी पहुँचाने का स्पष्ट विज़न इस बजट में दिखाई देता है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट “समृद्ध किसान, सशक्त युवा, सुरक्षित महिला और विकसित छत्तीसगढ़” के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद यादव,अनु.जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सनम जाँगाड़े, भाजपा नेता राकेश तिवारी, महामंत्री कृष्णा अवस्थी , नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील यदु, प्रदेश मंत्री पि.मोर्चा आशीष जायसवाल, जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा महाबल बघेल, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष योगेश अनंत, ग्रामीण अध्यक्ष पवन वर्मा, महामंत्री उमाशंकर वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया, पार्षद सतीश साहू सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मिडिया के पत्रकारगण उपस्थित रहे..

