
*कोटा में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 16 उपभोक्ताओं पर 6 लाख का जुर्माना*
*कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट*

कारगीरोड कोटा में विद्युत अधिकारीयों -कर्मचारियों की 15 टीमों द्वारा एक साथ छापा, मचा हड़कंप 16 विद्युत उपभोक्ताओं को 6 लाख की बिजली चोरी करते पकड़ा गया..
सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई 5 घंटे तक चली
कोटा में बिजली चोरी की शिकायतों पर बिजली विभाग ने सघन जांच अभियान चलाया। अधीक्षण यंत्री श्री सुरेश जांगड़े के नेतृत्व में 60 अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 16 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। एक घर में मीटर से छेड़छाड़ का मामला भी सामने आया है। विभाग ने करीब 5 लाख रुपए से अधिक की बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।
छापा मारने पहुंची बिजली विभाग की टीमे ।
दिनांक 28.02.2026 कोटा उपसंभाग में.. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी बिलासपुर की कार्यपालक निर्देशक ए0के0 अम्बष्ट के निर्देशन मे, अधीक्षण अभियंता एस०के०जांगडे बिलासपुर (वृत्त) एंव कार्यपालन अभियंता पेन्ड्रारोड श्री एन०पी०सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न क्षेत्रो में विद्युत कनेक्शन की सघन जांच अभियान चलाया गया l
सुबह करीब 11 बजे
कोटा में टीम को एकत्रित कर अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई। कार्रवाई पांच घंटे तक चली। जांच में 08 मामले मीटर बाईपास, 06 मामले हुकिंग, 2 मामले घरेलू कनेक्शन का व्यावसायिक उपयोग और 01 मीटर मे संचित यूनिट के पाया गया
उक्त अभियान में 149 नग विद्युत कनेक्शनों की जांच किया गया जिसमें 16 नग विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पाया गया, जिस पर विद्युत अधिनियम 2003 के धारा 135 के तहत कार्यवाही की गई। बिजली चोरी के मामले में इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है-
• गंगा राम साहू धौराभाटा,
• बिसाहू राम साहू धौराभाटा,
• तीरथ राम साहू धौराभाटा,
• नरेन्द्र कुमार साहू करगीकला,
• नरेश कुमार मिश्रा करगीखुर्द, श्रीमति सरस्वती तंबोली करगीखुर्द,
• भानू प्रताप सिंह
नवागांव,
• रामझुलन जयसवाल नवागांव,
• माधव प्रताप चतुर्वेदी, नवागांव,
• रूपचंद्र नवागांव,
• कमल प्रीत सिंह फिरंगीपारा कोटा,
• प्रतीक गुप्ता स्टेशन रोड कोटा,
• बिसाहू राम साहू नवागांव
• मोहन लाल देवांगन नवागांव,
• बजरंग दास मानिकपुरी नवागांव,
• भुपेंद्र कुमार साहू नवागांव
उक्त अभियान में 60 अधिकारीयों – कर्मचारीयों की 15 टीमे शमिल रही, जिसमें कार्यपालन अभियंता एन०पी० सिंह पेन्ड्रारोड, सहायक अभियंता वी०पी० यादव कोटा, राजेन्द्र गोंड रतनपुर, कौशल जयसवाल सिपत, दिलेश्वरी पेन्ड्रारोड, जाफर मलिक मरवाही, प्रमोद चौबे सकरी, कनिष्ठ अभियंता आशीष कुमार कोटा, अरूण कुमार साहू बेलगहना, भुनेश्वर साहू पेन्ड्रारोड (ग्रा०), निखिल पेन्ड्रारोड (श०), अमित यादव सिवनी, प्रतिमा पटेल पेन्ड्रारोड, मीना कँवर कोटमी के साथ लाइनमैन व तकनीकी कर्मचारी शमिल रहे ।
सभी प्रकरणों में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। – सुरेश जांगड़े, अधीक्षण यंत्री, बिजली विभाग ग्रामीण