Global news live
कोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*स्वास्थ्य संयोजक संघ ने सेवा भाव के साथ मनाई 12वीं वर्षगांठ*


*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*


*स्वास्थ्य संयोजक संघ ने सेवा भाव के साथ मनाई 12वीं वर्षगांठ, समर्पण वृद्धाआश्रम कोंडागांव में बांटी खुशियाँ*

हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी स्वास्थ्य संयोजक संघ द्वारा अपनी 12वीं वर्षगांठ सेवा कार्यों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। यह आयोजन समर्पण वृद्धाआश्रम में संपन्न हुआ, जहाँ संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उन्हें सम्मान और अपनापन प्रदान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने संघ की निरंतर प्रगति, एकता और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से आवश्यक दैनिक उपयोग की सामग्रियाँ जैसे टूथब्रश, साबुन, तेल, तौलिया आदि वितरित किए गए। साथ ही मिठाई बाँटकर सभी के साथ वर्षगांठ की खुशियाँ साझा की गईं।

स्वास्थ्य संयोजक संघ की स्थापना का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना है। संघ द्वारा समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविर, जरूरतमंद मरीजों की सहायता, तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सेवा कार्य किए जाते रहे हैं। संघ का प्रयास रहता है कि “अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा” की भावना को साकार किया जा सके।

इस अवसर पर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश जायसवाल, जिला अध्यक्ष द्रुपत राज सेठिया, जिला उपाध्यक्ष नवीन बिसोई (कोंडागांव), जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र नेताम (माकड़ी), जिला सचिव हेमसिंह सोड़ी, जिला उपाध्यक्ष कार्यकारिणी, जिला मीडिया प्रभारी संत कुमार नाग, मनोज बघेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में भी सेवा, समर्पण और मानवता की भावना के साथ कार्य करते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करते रहेंगे।

स्वास्थ्य संयोजक संघ की 12वीं वर्षगांठ केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी का प्रतीक रही।

Latest news
*मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल* *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिटी मॉल में सामूहिक योगाभ्यास* *मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल शिवरतन शर्मा*  *कोण्डागांव मे सर्व आदिवासी समाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 22 जून को * *इंट्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का विधायक इन्द्र साव ने किया भव्य शुभारंभ* *छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज 4230 का ब्लॉक स्तरीय संगठन*