Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में संत गुरु रविदास प्रकाशोत्सव श्रद्धा-उल्लास से संपन्न*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट
अमरकंटक में संत गुरु रविदास प्रकाशोत्सव श्रद्धा-उल्लास से संपन्न हुआ। यह आयोजन मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली और प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ अमरकंटक में हुआ। संत गुरु रविदास जी की जयंती प्रकाशोत्सव के रूप में मनाई गई, जिसमें बड़ी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई।

इस अवसर पर संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। वार्ड क्रमांक 8 स्थित नवोदय विद्यालय और कपिला संगम मार्ग तिराहा से विधिवत पूजन उपरांत संत गुरु रविदास जी की भव्य पालकी एवं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों, ढफली एवं भजन-कीर्तन के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से उत्साहपूर्वक निकाली गई।

इस आयोजन में मध्य प्रदेश के विभिन्न अंचलों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ एवं पंजाब से भी बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल हुए। विशेष रूप से पंजाब से पधारे संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। संपूर्ण आयोजन श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर संपन्न हुआ।

Latest news
*डा, ललित सिंह ठाकुर को छत्तीसगढ का संयोजक बनाया गया*
       ...
*उच्च शिक्षा मंत्री  ने जी एन ए काॅलेज के वार्षिकोत्सव में की महत्वपूर्ण घोषणाए की* *भाटापारा में ₹26 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम* *भाटापारा के छात्र जतिन वर्मा ने जिले में प्राप्त किया प्रथम स्थान* *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 50 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे* *जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रल-डीजल उपलब्ध * *न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास * *सुशासन तिहार बना जनविश्वास का सशक्त माध्यम शर्मा* *अमरकंटक पहुंची लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री*