Global news live
पंखाजूर

*आजादी के बाद पहली बार खुला आदिवासी बालिका छात्रावास*



*बिप्लब -की रिपोर्ट*

*पखांजूर,-ग्लोबल न्यूज़*

जिले के आदिवासी बहुल गांव कंदाड़ी में पहली बार आदिवासी बालिकाओं की शिक्षा के लिए आदिवासी विकास विभाग ने पहल की है। यहां ग्रामीणों के लंबे वक्त तक संघर्ष करने का नतीजा दिखाई दे रहा है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एल.आर कुर्रे के निर्देश पर संयोजक मंडल के सोपसिंग नेताम ग्राम पंचायत कंदाड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने आदिवासी बालिका छात्रावास खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। छात्रावास भवन निर्माण नहीं होने के कारण इन आदिवासी बालिकाओं को गांव के ही सामुदायिक भवन में रहकर पढ़ाई लिखाई पूरी कराने की व्यवस्था की गई है।
नक्सलियों का भय बताकर सरकार ने नहीं दिया ध्यान

पखांजूर तहसील के छोटेबेठिया इलाके में नक्सलियों का दबदबा रहा है, लेकिन कंदाड़ी गांव के आदिवासी लंबे अरसे से बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं की मांग के लिए आवाज बुलंद करते रहे हैं। अब जब गांव में आदिवासी बालिका छात्रावास खोला गया है। इसका आसपास के अनेक गांवों के आदिवासी छात्राओं को फायदा होगा। उन्हें अब नदी पार करके पढाई के लिए छोटेबेठिया जाने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी।

आदिवासी समुदाय के युवा सामाजिक कार्यकर्ता अजित नुरूटी ने छात्रावास खुलने पर जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह काम सालों पहले हो जाना चाहिए था लेकिन देर से ही सही आदिवासियों को इसका फायदा मिलेगा।
जल्द भवन निर्माण कराने की उम्मीद

वहीं, छात्र संघ के सोमा नुरूटी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में आदिवासी बच्चों के लिए हॉस्टल भवन निर्माण कर उन्हें पूरी सुविधाएं दी जाएंगी। ताकि आदिवासी बच्चे अपना भविष्य उज्जवल कर सकें।

आदिवासियों का संघर्ष

एक और सामाजिक कार्यकर्ता गज्जू पद्दा ने बताया कि कंदाड़ी गांव बरसात के दिनों में टापू बन जाता है। लोगों के पास जान जोखिम में डालकर जीवन यापन के लिए संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में अब प्रशासन को मूलभूत सुविधाओं के लिए ध्यान देना चाहिए।

Latest news
*बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में आयोजित होगी 37वीं सुदर्शन सभा* *अमरकंटक में राजस्थान के श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को अर्पित की विशाल चुनरी*  *सिर्फ साक्षरता नहीं, सक्षमता का नया दौर* *शिवरतन शर्मा के प्रयासों से भाटापारा में 01 करोड़ के विकास कार्य मंजूर* *बाबा साहेब सेवा संस्था ने दिलाया जरूरत मंद को व्हीलचेयर* *बस किराया व महंगाई में  अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक से प्रारंभ हुआ था 108 दंडवत नर्मदा परिक्रमा * *विश्व पर्यावरण दिवस पर शंभूधारा में हुआ वृहद पौधरोपण कार्यक्रम* *विश्व पर्यावरण दिवस पर  हुआ पौधारोपण* *ग्राम पंचयतकतों की भेंट चढ़ी आंगनबाड़ी योजना  में गुणवत्ता और स्थान पर सवाल*