Global news live
बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

भाटापारा में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने कहा कि पंडित उपाध्याय का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। उनका चिंतन और सिद्धांत समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त करता है।

शिवरतन शर्मा ने कहा कि पंडित उपाध्याय का मानना था कि भारत के विकास का आधार यहां की अपनी संस्कृति और सनातन धर्म होना चाहिए। उनका दर्शन अंत्योदय यानी ‘अंतिम व्यक्ति का उदय’ पर केंद्रित था, जिसका लक्ष्य समाज के सबसे गरीब और पिछड़े व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचाना था।

इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील यदु, महाबल बघेल, उमा शंकर वर्मा, पवन वर्मा, डब्लू ठाकुर, ठाकुर राम साहू, लुकू साहू, पीताम्बर साहू, देवक साहू, मोहम्मद हारून, रोहित साहू, दिनेश वर्मा, सहित पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Latest news
*पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण* गज़मती भानु व डीडीसी अध्यक्ष ने दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  से मुलाक़ात की* *मां नर्मदा जी की नई ग्रेनाइट प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा * *मंगल बाजार मे हुआ पत्रलेखन का अहम आव्हान* *रायगढ़ में फाइलेरिया के विरुद्ध एक मुहिम* *कोटा अधिवक्ता संघ की नई कमान नरेंद्र बाबा गोस्वामी को* *उच्च शिक्षा में समानता को बढ़ावा देना भेदभाव को रोकने के लिए ज्ञापन* *जमीन विवाद में दो सगे भाइयों को किया पुलिस ने गिरफ्तार* *प्रशिक्षण शिविर में जमकर गरजे  विक्रांत भूरिया* *स्वामी परमहंस श्री सच्चिदानंद जी महाराज को दी गई समाधि*