Global news live
छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मंगल बाजार मे हुआ पत्रलेखन का अहम आव्हान*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट”
*जनमानस द्वारा दिया गया  उत्साहपूर्ण योगदान*

भाटापारा 11 फरवरी/मुख्यमंत्री के नाम पत्र अभियान मे दिख रही उत्साहपूर्ण भागीदारी
आकांक्षा यदि अभिव्यक्ति के क्रम मे पंहुच जाती है तब विभिन्न चरणों मे विभिन्न भावों एवं पायदानों के दर्शन होते है जिसका एकमात्र उद्देश्य होता है अभिव्यक्ति के साथ ही प्राप्ति की आस,जिसके तहत विभिन्न माध्यमों से आकांक्षा की  अभिव्यक्ति होती है,भाटापारा मे भी कुछ ऐसा ही परिदृश्य नजर आ रहा है तथा जनमानस के बीच आकांक्षा की अभिव्यक्ति का क्रम जारी है एवं इस आकांक्षा अभिव्यक्ति को स्वर दे रही है नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद एवं सुधिजनों का प्रयास जिसके तहत विभिन्न माध्यमों से जन आकांक्षा की अभिव्यक्ति का क्रम जारी है।
भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की आकांक्षा
समृद्ध व्यापारिक पृष्ठभूमि एवं विविध धार्मिक आयामों आयोजनों  के शहर भाटापारा मे बुनियादी सुविधाओं को लेकर अभावों का परिदृश्य नजर आता है खासकर स्वास्थ्य सेवा के प्रकल्प मे स्थिति अत्यंत कमजोर है एवं उचित एवं समुचित इलाज के लिए अन्य क्षेत्रों मे रिफर होना एक बड़ी मजबूरी है जिसके चलते मरीजों के जीवन जोखिम की संभावना निरंतर बनी रहती है ऐसी विकट परिस्थिति के बीच जनमानस को आस की किरण देश मे हो रहे मेडिकल कॉलेज के विस्तार एवं जिले मे भी मेडिकल कॉलेज खुलने की संभावना क्षेत्र मे एक  आकांक्षा उत्पन्न करती हुई हो रही है कि काश भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज खुल जाये तो क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति ही नहीं होगी वरन स्वास्थ्य सेवा मे भी सुधार हो जाएगा,यही आकांक्षा अब धीरे धीरे मांग के रुप मे परिणित होती हुई जान पड़ रही है।
विभिन्न चरणों मे जारी अभियान
सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा विभिन्न माध्यमों से जन आकांक्षा को शासन प्रशासन तक पंहुचाने का क्रम जारी है जिसके तहत सर्वप्रथम मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षरित ज्ञापन नगर के प्रमुख जनप्रतिनिधि गणों को सौंपने तथा मुख्यमंत्री से मांग के संबंध मे आग्रह की कड़ी संपन्न हुई उसके उपरांत जागरण सभा संपादित हुआ जिसके तहत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों मे मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर जागरण सभा आयोजित किया गया,अभियान की अगली कड़ी के रुप मे एक पत्र मुख्यमंत्री के नाम अभियान संचालित किया जा रहा है जिसके तहत जनमानस द्वारा मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा जा रहा है एवं क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति एवं स्वास्थ्य सेवा मे उन्नति के लिए भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की मांग की जा रही है,इस अभियान मे जनमानस द्वारा उत्साहपूर्ण भागीदारी निभाई जा रही है।
मंगलबाजार मे पत्रलेखन आव्हान
सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा जनसंपर्क एवं पत्रलेखन के लिए आव्हान का क्रम निरंतर जारी है जिसके तहत मंगल बाजार मे गौरीशंकर शर्मा मुकेश शर्मा,हरिहर शर्मा गिरधर गोपाल शर्मा के नेतृत्व मे जनसंपर्क अभियान संचालित किया गया एवं जनमानस को मुख्यमंत्री के नाम पत्रलेखन के लिए प्रेरित किया गया जिसमे पत्रकार रविन्द्र गिन्नौरे नरेन्द्र वर्मा डाॅ ललित सिंह ठाकुर माणिक चन्द्र यादव,रामकुमार शर्मा,राजदीपक पाण्डेय सुनील तिवारी,कलीराम देवदास,विश्वनाथ गुप्ता,रामजी तिवारी,शैलेन्द्र मिश्रा,सतीश यादव,संजय गुप्ता,रमाकांत शर्मा, प्रकाश कुमार तिवारी,देवलाल बघमार,राजकुमार साव, के एल अग्रवाल,महेश मंधान,महेन्द्र कुमार बरेठ,शशिकांत अग्रवाल,बद्री प्रसाद साहू,दिनेश कुमार शर्मा,संतोष शर्मा,रंजन त्रिवेदी,उमाशंकर साहू,महिपाल सिंह ठाकुर आदि द्वारा अहम भागीदारी निभाई गयी।

Latest news
*पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण* गज़मती भानु व डीडीसी अध्यक्ष ने दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  से मुलाक़ात की* *मां नर्मदा जी की नई ग्रेनाइट प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा * *मंगल बाजार मे हुआ पत्रलेखन का अहम आव्हान* *रायगढ़ में फाइलेरिया के विरुद्ध एक मुहिम* *कोटा अधिवक्ता संघ की नई कमान नरेंद्र बाबा गोस्वामी को* *उच्च शिक्षा में समानता को बढ़ावा देना भेदभाव को रोकने के लिए ज्ञापन* *जमीन विवाद में दो सगे भाइयों को किया पुलिस ने गिरफ्तार* *प्रशिक्षण शिविर में जमकर गरजे  विक्रांत भूरिया* *स्वामी परमहंस श्री सच्चिदानंद जी महाराज को दी गई समाधि*