Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट *

प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक की सहभागिता

तनावमुक्त रहकर परीक्षा देने का लिया संकल्प

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में दिनांक 6 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विद्यालय के विशाल सभा-हाल में किया गया । इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह एवं एकाग्रता के साथ सहभागिता की ।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए प्रेरक उद्बोधन को तन्मयता से सुना ।  प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास , सकारात्मक सोच , समय प्रबंधन और लक्ष्य निर्धारण के महत्व को समझाते हुए परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहकर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संदेश दिया साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया ।
प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर छात्र-छात्राओं ने परीक्षा को बोझ नहीं बल्कि अवसर के रूप में स्वीकार करने तथा मानसिक संतुलन बनाए रखते 

विद्यालय के प्राचार्य ने कहाकि  प्रधानमंत्री का यह संवाद छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है । उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया मार्गदर्शन विद्यार्थियों को सकारात्मक दृष्टिकोण , अनुशासन एवं आत्मबल विकसित करने की दिशा दिखाता है जिससे उनका मानसिक विकास सुदृढ़ होता है और वे बिना तनाव के परीक्षा में सफल हो सकते हैं ।
परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को परीक्षा के भय से मुक्त कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देना रहा जिसे विद्यार्थियों ने पूर्ण रूप से आत्मसात किया ।

Latest news
*आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर* *रामनवमी पर भाटापारा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा*
*कोंडागांव में नल का पानी बना खतरा कीड़े निकलने से हड़कंप, नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप*