Global news live
कोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

7 फरवरी बस्तर पंडुम महोत्सव के अवसर पर  जगदलपुर के लालबाग में आयोजित कार्यक्रम में रंगपुरवईया  बस्तररिया फोक बैंड द्वारा महामहिम माननीया राष्ट्रपति महोदया के समक्ष एक  शानदार एवं भावपूर्ण बस्तर लोक-सांस्कृतिक पर आधारित पारंपरिक वाद्य यंत्रों के समायोजन कर प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति में बस्तर की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और लोकसंगीत की विशिष्ट झलक देखने को मिली।इस ऐतिहासिक प्रस्तुति से जिला कोंडागांव के संगीत प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ी।इसके साथ ही सभी कलाकारों को आशीर्वाद प्रदान किए।आप सभी को अवगत हो कि इन कलाकारों के द्वारा भी कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर विजेता बनकर कोंडागांव जिले का नाम रोशन किये।
इस अवसर पर रंगपुरवाईया फोक बैंड के संचालक , सानू मार्कण्डेय ,
संगीत संयोजक श्री जयकिशन मार्कण्डेय,वरिष्ठ लोकगायक दीपक पोयाम, लोकगायक  गोकुल बघेल,
ईश्वर गेंडरे,गायिका सुश्री सनीता मरकाम, सुश्री कंचन नायक एवं सुश्री दिनेश्वरी नेताम ने अपनी सशक्त प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संगीत में संगतकार के रूप में कमल चौहान, नियाज़ अहमद,दीपक यादव, तेजेन्द्र यादव, बलराम, चन्दन मरकाम एवं ब्रिजलाल मरकाम ने उत्कृष्ट संगत प्रदान की, जिससे संपूर्ण प्रस्तुति अत्यंत प्रभावशाली बन गई।
रंगपुरवाईया ठेठ बस्तररिया फोक बैंड की इस प्रस्तुति को कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों एवं दर्शकों से भरपूर सराहना मिली। यह प्रस्तुति बस्तर की लोक-सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर गौरवपूर्ण पहचान दिलाने वाली सिद्ध हुई।

ग्लोबल जर्नलिस्ट और मीडिया संघ छत्तीसगढ़ का ओमप्रकाश नाग को कोडागांव जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं

  कोंडागांव ग्लोबल न्यूज लाइव वेब प्रतिनिधि

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*