Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक के जालेश्वर मार्ग में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ *

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट



जालेश्वर मार्ग से आवागमन 15 दिवस रहेगा बंद

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक के जालेश्वर सड़क मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है । वार्ड क्रमांक 01 में स्थित अमरकंटक-शहडोल के मुख्य मार्ग से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर स्थित जालेश्वर मंदिर तक जाने वाली सड़क एवं नाका तिराहा मोड़ से बाराती टीसीपीसी तक की सड़क का निर्माण कार्य  कायाकल्प 2.0 योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है । दोनों सड़कों का निर्माण कार्य लगभग 50 लाख रुपये की लागत से शिव महिमा कंस्ट्रक्शन  रीवा द्वारा किया जा रहा है ।

निर्माण कार्य के तहत सबसे पहले जालेश्वर रोड पर काम शुरू किया गया है । कार्य के चलते आमजन को सूचित किया जाता है कि यह मार्ग लगभग 15 दिनों तक पूर्णतः बंद रहेगा । इस अवधि में नागरिकों से जालेश्वर मार्ग का उपयोग न करने की अपील की गई है ।
नगर परिषद अमरकंटक के सीएमओ चैन सिंह परस्ते एवं उपयंत्री ब्रजेश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जालेश्वर मार्ग पर निर्माण कार्य जारी है । इस दौरान आवागमन से कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है  इसलिए सड़क निर्माण पूर्ण होने तक करीब पंद्रह दिनों के लिए मार्ग बंद रखा गया है ।

Latest news
*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न* *ऑनलाइन डायवर्सन कार्य अधर मे* *नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न* *बस्तर मुन्ने कार्यक्रम से हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ* *अमृत मिशन 2,0 मे बड़ा घोटाला* *अमरकंटक में टला एक बड़ा हादसा वाहन हुआ क्षतिग्रस्त* *अमरकंटक के धारकुंडी आश्रम में पांच दिवसीय आयुर्वेदिक उपचार शिविर होगा प्रारंभ* *प्रशासन की सक्रियता से 3 बाल विवाह पर लगी रोक* *दुर्गम वनांचलों तक पहुंची स्वास्थ्य टीमों ने गंभीर बीमारियों की पहचान से इलाज सुनिश्चित किया* *गंगा सप्तमी पर भक्तों ने मां नर्मदा में लगाई पुण्य की डुबकी*