Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पुलिस टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता, यातायात जागरूकता का संदेश दिया गया*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*पुलिस टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता, यातायात जागरूकता का संदेश दिया गया*

भाटापारा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस टीम बलौदाबाजार ने फाइनल मैच में शिक्षक संघ बलौदाबाजार को हराकर प्रतियोगिता जीत ली। विजेता टीम को पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता और नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने ₹15,000 नगद और ट्रॉफी से सम्मानित किया। उपविजेता टीम को ₹8000 नगद और ट्रॉफी दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की और कहा कि सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के लिए नियमों का पालन करना आवश्यक है। कार्यक्रम में ग्राम खपराडीह के निवासियों को हेलमेट भी वितरित किए गए।इस संपूर्ण प्रतियोगिता को सफल एवं अति विशिष्ट बनाने में  हेमसागर सिदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा,  तारेश साहू एसडीओपी भाटापारा, निरीक्षक अमित पाटले थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण, निरीक्षक नरेश कांगे यातायात भाटापारा, स्टेनो मनीष चौबे एवं प्रधान आरक्षक प्रेम निषाद सहित ग्राम खपराडीह के निवासियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*